साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पत्नी-बहन ने शहीद कुलभूषण को सैल्यूट कर दी अंतिम विदाई,

पत्नी-बहन ने शहीद कुलभूषण को सैल्यूट कर दी अंतिम विदाई,
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला के वीरवन जंगल में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी क्षेत्र की मझौली पंचायत के गौंठ निवासी कुलभूषण मांटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें कि शहीद की पार्थिव देह को पहले जम्मू के अस्पताल से हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ पहुंचाया गया है। चंडीगढ़ से सड़क के जरिये पैतृक गांव तक पहुंचाई गई। जैसे ही कुलभूषण मांटा की पार्थिव देह
शनिवार तड़के पैतृक गांव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। तिरंगे में लिपटे अपने बेटे की पार्थिव देह देख परिजनों के आंखू नहीं रुक रहे थे। शहीद की माता दुर्मा देवी और पत्नी नीतू बेसुध हो गईं। वहीं, पूरा क्षेत्र कुलभूषण के शहीद होने की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

शहीद की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। ववहीं, पत्नी व बहन ने शहीद को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी। पत्नी, माता व बहनों ने शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प भी अर्पित किए। शहीद के अंतिम संस्कार के दौरान स्थानीय प्रशासन, सेना के जवान, रिश्तेदार व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: राज्य के ऐतिहासिक उपलब्धि, चमियाना में हुई पहली रोबोटिक सर्जरी

बता दें कि कुलभूषण की एक साल पूर्व शादी हुई थी। घर में ढाई माह का बेटा है। शहीद कुलभूषण अपने पीछे पत्नी नीतू, ढाई महीने का बेटा, पिता प्रताप, माता दुर्मा देवी, बहनें रेखा, किरण, रजनी को छोड़ गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now