साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बजट सत्र: मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री मामले पर गरमाएगा सदन

बजट सत्र: मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री मामले पर गरमाएगा सदन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है और सदन के हंगामेदार रहने के आसार हैं। आज सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। विधायकों द्वारा पूछे गए लिखित व मौखिक सवालों का जवाब दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री मामले पर सदन गरमाएगा। इस मुद्दे पर सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिल सकती है।

कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा द्वारा नियम 62 के अंतर्गत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सदन में लाया जाएगा। इसमें निजी विश्वविद्यालय मानव भारती द्वारा प्रदेश व राज्य से बाहर बेची गई फर्जी डिग्रियों पर चर्चा की जाएगी। फर्जी डिग्री मामले में करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है। इस प्रकरण ने देवभूमि हिमाचल को देशभर में बदनाम किया है। बता दें कि कांग्रेस कके विधायक राजेन्द्र राणा प्रदेश सक्रकर को इस मसले पर पहले भी कई बार घेर चुके है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल विधानसभा को मिली दूसरी महिला विधायक, अनुराधा राणा लाहौल से जीती

Join WhatsApp

Join Now