साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बड़ी कार्रवाई! सुक्खू सरकार ने स्वास्थय विभाग में नए और अपग्रेड किए सभी संस्थानों को किया डिनोटीफाइड

बड़ी कार्रवाई! सुक्खू सरकार ने स्वास्थय विभाग में नए और अपग्रेड किए सभी संस्थानों को किया डिनोटीफाइड
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश की नई सरकार ने अब स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 1 अप्रैल, 2022 के बाद राज्य में नए खुले या अपग्रेड किए गए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया गया है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।

बता दें कि पूर्व की जयराम सरकार के दौरान 8 महीने की इस अवधि में 25 से ज्यादा स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड किया गया था। कुछ स्वास्थ्य उपकेंद्र और पीएचसी नए खोले गए थे। इसमें 8 से ज्यादा संस्थान सीएचसी के रूप में अपग्रेड किए गए थे, लेकिन इन सभी को अब बंद कर दिया गया है। अब अस्पताल हो चाहे, स्वास्थ्य उपकेंद्र, सभी अब पूर्व की स्थिति में ही कामg करेंगे। इन्हें अपग्रेड करने के लिए कोई नई भर्तियां भी नहीं की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  अतिरिक्त कार्यभार के साथ हिमाचल की पहली महिला DGP बनी आईपीएस सतवंत अटवाल त्रिवेदी

Join WhatsApp

Join Now