साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन व यूएस के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के नाम पर ई-पास जारी, पुलिस तक पहुंचा मामला

अमिताभ बच्चन और डोनाल्ड ट्रंप’, सरकार ने जारी किया E-Pass!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने प्रदेश में दाखिल होने के लिए ई-रजिस्ट्रेशन को जरूरी किया है| लेकिन अब इस प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं| क्योंकि, इसमें सामने आया है कि बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और यूएस के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर भी पास जारी किए गए हैं. कांग्रेस के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी इस पर सवाल उठाए हैं|

दरअसल, दो ई पास की तस्वीरें सामने आई हैं| इस दौरान पास की वेलिडिटी सात मई की है| चंडीगढ़ से शिमला के सुन्नी के लिए डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर यह पास बनाया गया है| इसे जरूरी सेवाओं की श्रेणी के तहत इजाजत दी गई है| गाड़ी का नंबर चंडीगढ़ का है|

वहीं, दूसरा पास बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के नाम पर जारी किया गया है| यह पास भी 7 मई के लिए बनाया गया है| चंडीगढ़ से शिमला पास में लोकशन डाली है| हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल के घर जाने की बात लिखी गई है| इस पास को जरूरी सेवा श्रेणी के तहत बनाया गया है| चंड़ीगढ़ की ही गाड़ी के लिए पास जारी किया गया है| पास के लिए डॉनाल्ड ट्रम्प की मारुति 800 और अमिताभ बच्चन बीट 2010 मॉडल की गाड़ी का नंबर डाला गया है|

इसे भी पढ़ें:  HP Assembly Winter Session: धर्मशाला में भाजपा विधायकों का गले में बैनर डालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

वहीँ हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पूरा मामला सामने आने के बाद अब केस दर्ज करने की तैयारी कर ली है| सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए हिमाचल पुलिस ने लिखा कि शिमला पुलिस इस संबंध में केस दर्ज कर रही है| उन्हें फेक ईपास बनाने की जानकारी मिली है|

कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने लिखा कि यह कैसी ई पास व्यवस्था की है, जहां अमिताभ बच्चन और डॉनल्ड ट्रम्प के पास भी बन रहे हैं| उन्होंने कहा कि हमने पाया कि ट्रम्प वेदबती नाम की मारुति- 800 और अमिताभ बच्चन अमरजोत सिंह की बीट 2010 मॉडल में आएँगे? जो ई-पास पर अंकित है|

Join WhatsApp

Join Now