साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

ब्रेकिंग न्यूज़: किनौर में दरका पहाड़, एचआरटीसी बस सहित कई वाहन आए चपेट में

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भावानगर उपमंडल में बड़ा हादसा हुआ है। इसमें ज्यूरी रोड पर निगोसारी और चौरा के बीच में अचानक एक बड़ा पहाड़ दरक गया है। जिसमें एक एचआरटीसी की बस और कुछ ट्रक तथा हल्के वाहन दब गए हैं जिनमें कई लोग सवार थे ऐसे में बड़े पैमाने पर जान हानि होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने बताया कि यह घटना लगभग 12:45 बजे की है उन्हें जैसे ही सूचना मिली है तो मौके के लिए बस राहत एवं बचाव कार्य की एक टीम रवाना कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बसों में भी कई लोगों के सवार होने की सूचना है जिन सभी के लैंडस्लाइड में दबे जाने की खबर आ रही है जो कि बेहद दुखद है।

उन्होंने बताया कि अभी तक मौके पर पत्थर लगातार गिर रहे हैं जिससे कि राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने में भी प्रशासन एवं पुलिस को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  VIP Number E Auction in Himachal: गाड़ी के लिए चाहिए VIP नंबर 0001 तो 22 जनवरी को शुरू होगी ई-ऑक्शन

Join WhatsApp

Join Now