साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित हिमाचल के 4 अधिकारी, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित हिमाचल के 4 अधिकारी, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर हिमाचल पुलिस के 4 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। हिमाचल पुलिस बल के लिए बहुत की गौरव व सम्मान का क्षण है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस शुभ अवसर पर हिमाचल पुलिस के 4 अधिकारियों केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।

बता दें कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं प्रशासन) दिनेश कुमार यादव, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र डरोह में तैनात निरीक्षक प्रवीण कुमार तथा टीटीआर इकाई शिमला के सहायक उप-निरीक्षक किशोर कुमार को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

गौरतलब है कि पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए यह मेडल प्रदान किया जाता है। इन अधिकारियों ने कई अनसुलझे मामले सुलझाए हैं। पेचीदे मामलों की गहनता से जांच की और वैज्ञानिक आधार पर साक्ष्यों को जुटाया। इन्हें तार्किक अंत तक पहुंचाया। कई मामलों में कोर्ट से आरोपियों को सजा हुई।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Bus Accident: 200 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रपति पुलिस पदक और तीन पुलिस पदक से सम्मानित हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए इन अधिकारियों को इन प्रतिष्ठित पदक के लिए चुना गया है। जय राम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now