साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

रोहड़ू: ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराई HRTC बस, कई यात्री घायल

रोहड़ू: ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराई HRTC बस, कई यात्री घायल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में ब्रेक फेल होने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक
बस पहाड़ी से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में करीब 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। कई यात्री घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार को चिड़गांव पुलिस थाना अंतर्गत बर्शील कैंची में हुआ।

शुरवाती जानकारी के अनुसार हादसे में बस सवार 56 यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) संदासू लाया गया। यहां से 20 घायलों की ज्यादा चोट देखते हुए उन्हें रोहड़ू अस्पताल रेफर किया गया, जबकि 36 यात्रियों को मामूली चोटें आई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद संदासू CHC से छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बस सुबह 7 बजे रोहड़ू के तांगणू से चिड़गांव जा रही थी। इस बीच बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने जैसे ही इस संबंध में यात्रियों को बताया, बस में चीख-पुकार का माहौल बन गया। इसके बाद चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को पहाड़ी की ओर काटा। इससे बस सड़क से बाहर नहीं पलटी और बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

इसे भी पढ़ें:  HPRCA Recruitment 2024: एचपीआरसीए में विभिन्न पदों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 9 को..

कार्यकारी बस अड्डा प्रभारी चिड़गाव विमलेश ने बताया कि चालक की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टला है। उन्होंने कहा सभी लोग खतरे से बाहर हैं। नायब तहसीलदार चिड़गाव सौरभ धीमान ने कहा हादसे की सूचना मिलते ही टीम को अस्पताल व घटनास्थल पर भेज दिया गया था।

बता दें कि बीते कल भी मंडी जिले के करसोग में HRTC की बस दुर्घनाग्रस्त हुई थी। जिसमें 5 से ज्यादा लोगों को चोटें आई थी। दो दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा है।

Join WhatsApp

Join Now