मंडी|
मंडी जिला जिला से के दु:खद ख़बर सामने आया रही है। जहाँ करसोग मेहडी रूट पर जा रही परिवहन निगम की बस दो सौ मीटर खाई में गिर गई है। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी के अनुसार बस हादसे में सवारियों के घायल होने की सूचना है। डीएसपी करसोग गीतांजलि पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच रही हैं। शुरुवाती जानकारी के अनुसार बस में करीब 40 सवारियां बताई जा रही हैं। गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के समय बस में चालक व परिचालक सहित सभी को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है।
सबसे पहले घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाने में मदद की। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
अधिक जानकारी के लिए खबर अपडेट की जा रही है