साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

विजय हजारे ट्राफी विजेता हिमाचल क्रिकेट टीम का ऊना में होगा स्‍वागत

हिमाचल प्रदेश ने रचा इतिहास: तमिलनाडु को हराकर विजय हजारे ट्रॉफी में पहली बार बना चैंपियन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

विजय हजारे ट्राफी में पहली बार चैंपियन बनी हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम का आज ऊना में भव्य स्वागत होगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम ने रिषि‍ धवन की कप्‍तानी में तमिलनाडु की दिग्‍गज टीम को फाइनल मैच में हराकर ट्राफी पर कब्‍जा किया है|जीत के वाद वापिस हिमाचल लौट रही टीम का एचपीसीए की ओर से मैहतपुर में स्वागत किया जाएगा।

इसके बाद एसोसिएशन निदेशक मंडल बीसीसीआइ के कोषाध्‍यक्ष अरुण धूमल के साथ बैठक करेंगे। इसमें टीम के भव्‍य सम्मान समारोह के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। आज का कार्यक्रम ऊना के एक मैरिज पैलेस में रखा गया है। इस समारोह एचपीसीए के प्रदेश सहित जिला के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Political Crisis: हिमाचल में BJP के 9 विधायकों मिला नोटिस, क्या हो जाएंगे अयोग्य...?

Join WhatsApp

Join Now