साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

शिमला में सड़कों की बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी, 210 जेसीबी मशीनें तैनात

शिमला में सड़कों की बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी, 210 जेसीबी मशीनें तैनात
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

– शिमला शहर और जिले में बाकी जगह सड़कें क्लियर करने में जुटी मशीनरी

– अब तक कई मुख्य सड़कें यातायात के लिए बहाल

शिमला में गुरुवार और शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी से बंद हुई सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। शनिवार सुबह मौसम साफ होते ही प्रशासन जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही सुचारू करने में जुट गया। सड़कों और अन्य अहम रास्तों को आधुनिक मशीनरी और लेबर की मदद से खोला जा रहा है। कई अहम सड़कें और संपर्क मार्ग ट्रैफिक के लिए खुल चुके हैं।

शिमला शहर के विभिन्न इलाकों में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग ने मोर्चा संभाला हुआ है। शिमला शहर में नगर निगम की सात जेसीबी और दो रोबॉट मशीनों की मदद से बर्फ को हटाया जा रहा है। साथ ही लोक निर्माण विभाग ने चार जेसीबी और दो रोबॉट मशीनों को इस काम में लगाया हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: बागी सुधीर शर्मा को खटका सीएम सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य का मंच साझा करना

अब तक लगभग सभी प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। हालांकि, छुट्टी घोषित होने के कारण ट्रैफिक कम है और लोग जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकल रहे हैं। इसी तरह शिमला ग्रामीण में लोक निर्माण विभाग की 11 जेसीबी बर्फ हटाने मे जुटी हुई हैं। इसके इतर एनएच डिवीजन के दो डोज़र्स और एक रोबॉट मशीन से भी बर्फ हटाई जा रही है।

*पूरे जिले में अभियान जारी*
राजधानी से इतर पूरे शिमला जिले में सड़कों से बर्फ हटाने के लिए कुल 210 जेसीबी मशीनें काम में लगी हुई हैं। उपमंडल ठियोग में लोक निर्माण विभाग की पांच जेसीबी, दो रोबॉट मशीनों और एक डोजर की मदद ली जा रही है। इसके अलावा एनएच डिवीजन के तीन डोजर और दो जेसीबी मशीनें भी बर्फ हटा रही हैं।

उपमंडल कोटखाई और उपमंडल रोहड़ू में लोक निर्माण विभाग की कुल आठ जेसीबी मशीनें और एक डोजर बर्फ हटाने का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा एनएच डिवीजन की एक जेसीबी, एक डोजर और एक रोबॉट मशीन इस काम में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  महिला वकील से बदसलूकी मामला : DGP संजय कुंडू के बचाव में उतरे CM जयराम ठाकुर

उपमंडल रामपुर में अहम सड़कों से लोक निर्माण विभाग की सात जेसीबी और दो डोजर की मदद से बर्फ को हटाया जा रहा है। इसी तरह उपमंडल चौपाल में लोक निर्माण विभाग की 24 जेसीबी मशीनें सड़कों को बहाल करने में जुटी हैं। कुमारसैन उपमंडल में भी लोक निर्माण विभाग की चार और एक प्राइवेट जेसीबी की मदद से बर्फ को हटाया जा रहा है। इसके अलावा एनएच डिवीजन ने भी दो जेसीबी और दो डोजर को लगाया हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now