साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रामसुभग सिंह बने सीएम सुक्खू के प्रधान सलाहकार

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रामसुभग सिंह बने सीएम सुक्खू के प्रधान सलाहकार
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो|
पूर्व मुख्य सचिव रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रामसुभग सिंह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार रामसुभग सिंह की नियुक्ति 1 अगस्त 2023 से एक वर्ष तक या आगामी आदेशों तक जारी रहेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के रूप में राम सुभग सिंह दूध उत्पादन और इसकी खरीद को बढ़ावा देने के अलावा बिजली क्षेत्र से संबंधित नीतिगत मुद्दों पर मुख्यमंत्री को सलाह देंगे।

364712402 674551894713170 8024969038011246503 nवर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और उत्तर प्रदेश निवासी रामसुभग सिंह हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव भी रहें हैं। वर्ष 2021 में मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची के सरकारी सेवा से इस्तीफा देने के बाद जयराम सरकार ने रामसुभग सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इससे पहले उनके पास अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग, परिवहन, श्रम एवं राजेगार विभाग का कार्यभार था।

इसे भी पढ़ें:  नड्डा ने विपक्षी दलों पर बोला हमला

हालांकि बाद में वर्ष जुलाई 2022 में मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने अचानक इस्तीफा दे दिया।  उनकी जगह अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उद्योग आरडी धीमान को नया मुख्य सचिव बनाया गया था। उसके बाद  रामसुभग सिंह को मुख्य सचिव के पद से हटाकर प्रदेश सरकार में प्रधान सलाहकार (प्रशासनिक सुधार) बनाया गया था।

Join WhatsApp

Join Now