साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल की टीम ने “खेलो इंडिया विंटर गेम्स” में 31 मेडल जीत कर प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

जॉइंट सलालम में संयम, क्रॉस कंट्री में शुभम, अल्पाइन सलालम में राहुल, दिया, वर्षा, तनुजा, शबनम, दीक्षा, क्रॉस कंट्री में शबनम ने गोल्ड मेडल जीता। रजत पदक अल्पाइन सलालम में वर्षा, प्रकृति, किशन, तन्वी, ज्योतिका, नित्या, प्रणव, रिया, प्रोमिला ने जीता। स्नो बोर्ड में पूजा, वंश और क्रॉस कंट्री मे ज्योतिका ने रजत पदक अपने नाम किया।
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो|
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2023, का आयोजन 10 से 14 फ़रवरी तक जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग शहर में किया गया। देश में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की अहम पहल खेलो इंडिया के तहत यह इस प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण था। पांच दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के दौरान भारत के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित कुल 1,500 से अधिक एथलीटों ने 11 खेलों में पदक जीतने के लिए अपनी चुनौती पेश की।

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2023 में अल्पाइन स्कीइंग, कर्लिंग, बॉबस्ले, स्केलेटन, स्नोशू, नॉर्डिक स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, स्की माउंटेनियरिंग, आइस स्केटिंग, आइस हॉकी और बैंडी जैसे खेलों में प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2023 का आयोजन भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय, जम्मू- कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल और जम्मू-कश्मीर के विंटर गेम्स एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

यह प्रतियोगिता टीम चैंपियनशिप के प्रारूप में आयोजित की गई थी, जहां प्रत्येक एथलीट और टीम द्वारा जीते गए पदक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की पदक तालिका में शामिल किए जाते हैं। प्रतियोगिता के अंत में, सबसे अधिक स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले राज्य जम्मू और कश्मीर को विजेता घोषित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: शिमला सांसद सुरेश कश्यप बोले - केंद्र की मदद 10000 करोड़ से अधिक, सही प्रकार से खर्च करें कांग्रेस सरकार

प्रतियोगिता के पिछले दोनों संस्करणों में अपना वर्चस्व स्थापित करने वाले जम्मू और कश्मीर ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2023 में भी अपना दबदबा क़ायम रखा। 26 स्वर्ण, 25 रजत और 25 कांस्य पदक के साथ, प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण में भी उन्होंने शीर्ष स्थान पर अपना कब्ज़ा बनाए रखा।

जम्मू कश्मीर ने साल 2021 में 76 पदक अपने नाम किए थे जिसमें 26 स्वर्ण, 29 रजत और 21 कांस्य पदक शामिल थे। वहीं, साल 2022 के संस्करण में उन्होंने 11 स्वर्ण, 18 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 34 पदक जीते थे। खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2023 में, महाराष्ट्र 13 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, हिमाचल प्रदेश ने 10 स्वर्ण, 14 रजत और 7 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2023 की पदक तालिका
nng

Join WhatsApp

Join Now