हिमाचल में करोड़ों का घाटा झेल रही HRTC, कर्मचारियों को देरी से मिल रही तनख्वाह

प्रजासत्ता|
हिमाचल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कोरोना क‌र्फ्यू लगाया गया है। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद हैं। एचआरटीसी की बसों की आवाजाही भी बंद है। जिसके चलते कोरोना काल हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की आर्थिकी पर भारी पड़ा है। बसें नहीं चल रही हैं इसलिए कमाई भी शून्य है। परिवहन सेवाएं बहाल होने के बाद कमाई भी शुरू हो जाएगी, लेकिन एचआरटीसी को घाटे से उभरने में अभी समय लगेगा।

गौर हो कि कोरोना क‌र्फ्यू की वजह से एचआरटीसी को हर दिन एक से डेढ़ करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा है। एचआरटीसी को अब तक 700 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। कोरोना क‌र्फ्यू ने एचआरटीसी की कमर तोड़ दी है। अगर एक जून से परिवहन सेवाएं बहाल नहीं हुई तो घाटा और बढ़ेगा।

बता दें कि एचआरटीसी लंबे समय से नुकसान झेल रहा है| कोरोना की वजह से यह नुकसान और ज्यादा बढ़ गया है| बीते कुछ महीनों में एचआरटीसी अपने कर्मचारियों को तनख्वाह भी देरी से दे रहा था| एचआरटीसी के पूर्व कर्मचारियों को समय पर पेंशन भी नहीं मिल रही है| प्रदेश भर में एचआरटीसी के पास करीब 3 हजार 400 बस हैं. इनमें करीब 2 हजार 900 बस सेवा दे रही है| प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की वजह से बस खड़ी है| इस वजह से एचआरटीसी को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है|

एचआरटीसी को पिछले साल यानी 2020 में क‌र्फ्यू के कारण भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था। पिछले साल क‌र्फ्यू के कारण एचआरटीसी का घाटा करीब 650 करोड़ के आसपास पहुंच गया था। इसके कारण एचआरटीसी की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। एचआरटीसी के अधिकारियों की मानें तो कोरोना क‌र्फ्यू लगने से पहले यानी मार्च में निगम को एक महीने में 49 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इससे पहले यह आंकड़ा और भी अधिक था। पिछले साल क‌र्फ्यू के कारण भी बड़ा नुकसान हुआ था। अब कोरोना क‌र्फ्यू के कारण एचआरटीसी और घाटे में चली गई है।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

प्रो.अभिषेक सिंह | Himachali woman, a model of development: हिमाचल प्रदेश...

BSNL Best Recharge: BSNL का नया प्लान, बेहतरीन ऑफर के साथ जाने कीमत

BSNL Best Recharge Plans: भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)अब...

Solan News: परवाणू पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

सोलन: Solan News: सोलन पुलिस द्वारा नशे के सामान की...

Corona Vaccine Certificate से फोटो हटाने पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी ये सफाई..!

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क। Corona Vaccine Certificate: कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा...

More Articles

भाजपा सांसद Tejaswi Surya को लेकर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस Kangana Ranaut

मंडी। Kangana Ranaut controversial statement on Tejaswi Surya : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) चुनाव लड़...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा शुक्रवार सुबह कसौली के गढ़खल में अपनी दादी की...

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

शिमला| Himachal News: तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले – गुजरात छोड़कर वाराणसी से लड़ते हैं मोदी, तो कांगड़ा से क्यों नहीं लड़ सकते आनंद शर्मा..?

हमीरपुर | Himachal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात छोड़कर वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा (Anand Sharma) कांगड़ा लोकसभा...

Himachal News: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मामले में दो घंटे चली सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

शिमला | Himachal News: तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने में एक बार फिर मामले की सुनवाई हुई। अदालत...

HRTC Bus Accident in Bilaspur: बिलासपुर के घ्याणा में ट्राले की टक्कर लगने से पुल से नीचे गिरी HRTC की बस

HRTC Bus Accident in Bilaspur: जिला बिलासपुर में जुखाला क्षेत्र के पास घ्याणा पुल पर एक HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस शिमला...

Himachal Politics: कांग्रेस का आलाकमान जिसे चुनाव लड़ने को कहता है वह दूसरे का नाम बता देता है:-जयराम

चंबा| Himachal Politics News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव लोक सभा का चुनाव है। जो देश के लिए नेतृत्व तय करने...

HPBOSE Result 2024: 29 अप्रैल को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की संभावना

HPBOSE Result 2024: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ( HPBOSE Dharmshala ) की ओर से 29 अप्रैल (सोमवार) को बाहरवीं कक्षा की बोर्ड...