साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल सरकार ने मेडसवान फाउंडेशन को दी 108 और 102 एंबुलेंस की जिम्मेदारी

हिमाचल सरकार ने मेडसवान फाउंडेशन को दी 108 और 102 एंबुलेंस की जिम्मेदारी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हिमाचल में अब 108 और 102 एंबुलेंस का जिम्मा मेडसवान फाउंडेशन संभालेगी। बता दें कि हिमाचल सरकार से अब जीवीके कंपनी का करार खत्म हो चुका है। इसके बाद नई कंपनी मेडसवान फाउंडेशन ये सेवाएं शुरू करेगी

गौरतलब है कि एंबुलेंस सेवा 108 और 102 में हिमाचल के कर्मचारी ही तैनात होंगे। इसे लेकर मेडसवान फाउंडेशन ने औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

कंपनी ने प्रदेश में 15 जनवरी से सेवाएं देना शुरू कर दी है। कंपनी कर्मियों को आगामी दिनों में कार्य करने के लिए तैनात किया जा रहा है, जबकि स्टाफ की भर्ती भी की जा रही है। वहीं, शनिवार को जीवीके कंपनी ने मेडसवान फाउंडेशन को 108 और 102 एंबुलेंस हैंडओवर कर दी है।

मेडसवान कंपनी के एडमिन विक्रम कुमार ने बताया कि आज उन्होंने 102 और 108 एंबुलेंस जीविके कंपनी से अपने पास हैंडओवर कर ली है।

इसे भी पढ़ें:  एट्रोसिटी एक्ट की अर्थी पर मचा बवाल,दलित संगठनों का प्रशासन को अल्टीमेटम, दर्ज किया जाए मामला

Join WhatsApp

Join Now