Prajasatta Side Scroll Menu

Vibrant Village Program के तहत 14 प्रोजेक्ट को केंद्र से मिली मंजूरी

Vibrant Village Program

स्पिति|
Vibrant Village Program: स्पिति उपमंडल में वाईब्रेट विलेज प्रोग्राम के तहत 2023-24 के लिए 14 प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। इन 14 प्रोजेक्ट पर कुल 3,87 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार (Central Government) ने सीमांत क्षेत्रों के लिए आधारभूत ढांचा, संस्कृति को बढ़ावा देने, आत्मनिर्भर पलायन रोकरे की दिशा के लिए ये प्रोजेक्ट शुरू किया है।

स्पिति के एक साथ 14 प्रोजेक्टों को केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) से मूंजरी मिल गइ है। ऐसे में अब लंबे समय से जिन प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय आभाव की कमी आड़े आ रही रही थी। उन्हें इन प्रोजेक्टों में शामिल किया गया है। स्पिति प्रशासन ने 20 गांवों के लिए कई प्रोजेक्ट बनाए है। इन्हीं में से फिलहाल प्रथम चरण में 14 प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। स्पिति प्रशासन ही उक्त प्रोजेक्ट के सारी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी करेगा।

एडीसी राहुल जैन ने कहा कि जिन 14 प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। उनकी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए संबधित विभागों को निर्देश दे दिए गए है। सभी प्रोजेक्ट का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने पर विशेष ध्यान किया जाएगा। अभी केबलज 3.87 करेाड़ के प्रोजेक्टों को मंजूरी मिली है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: भाजपा का आरोप ,हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा माफिया राज

विधायक लाहुल स्पिति रवि ठाकुर ने कहा कि पहले स्पिति में बार्डर एरिया डिवेलपमेंट प्रोग्राम चलता था। जिसकी जगह हर वाईब्रेंट विलेट प्रोग्राम (Vibrant Village Program) आरंभ हुआ है। लंबे समय से इस प्रोग्राम में प्रोजेक्टों को मंजूरी नहीं मिल रही थी। मैं यह मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के समक्ष उठाया। इसके बाद अब जब 14 प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है तो मैं केंद्र सरकार का और प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करता हूं। स्पिति प्रशासन ने बेहतरीन तरीके से आवश्यक प्रोजेक्ट तैयार किए है। मैं उन्हें भी बधाई देता हूं। चीन से सटे स्पिति में अधिक से अधिक आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने से यहां के लोगों को पलायन रोकना है और लोगों की आर्थिकी को मजबूत करना है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल के दंपत्ति ने सैंट्रो कार की सीट में बनवाई थी 'सीक्रेट चेंबर', करोड़ों की चरस पकड कर के-9 डॉग 'अमरो' ने पलट दी बाजी!

क्या है वाईब्रेट विलेज प्रोग्राम (Vibrant Village Program)

केंद्रीय वितपोषित कार्यक्रम है जिसकी घोषण 2022-23 में की गई है। इस कार्यक्रम के तहत उतर सीमावर्ती गावों को विकसित करने के लिए और बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए किया गया है। इसी कार्यक्रम के तहत स्पिति के सीमा से सटे गांव में बेहतर सुविधाएं और पलायन रोकने के लिए 20 गांवों का चयन किया गया है।

Vibrant Village Program के तहत इन कार्यों को मिली मंजूरी
-हिक्किम में पोस्ट आफिस के नजदीक 60 लाख रूपए की लागत से कैफेटेरिया निर्माण, शौचालय, कबबोर्ड स्टोन, 10 स्ट्रीट लाईट निर्माण कार्य
-हिक्किम में 25 लाख रूपए की लागत से तीन गजीबो का निर्माण कार्य
-हल गांव में 12 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक हॉल और सीजीआई से निर्मित छत निर्माण कार्य
-हल गांव में 10 लाख रूपए की लागत से पारम्परित शैली में मुख्य गेट का निर्माण कार्य
-कौरिक में 45 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य
– काजा में 20 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य
-काजा खास में 20 लाख रूपए की लागत से जिंग का सौदर्यीकरण
-किब्बर में 30 लाख रूपए की लागत से मेडिटेशन सेंटर कम टूरिस्ट इन्फोरमेशन सेंटर का निर्माण
-किब्बर से चिचिम्म मार्ग 5 लाख रूपए की लागत से मरम्मत करना
-चिचिम्म पुल के साथ 30 लाख रूपए की लागत से क्यूबिकल ग्लास हाउस निर्माण कार्य
-क्यामो में 35 लाख रूपए की लागत से बहुउदेशीय भवन का निर्माण कार्य
-गेचांग लिदांग में 35 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य
-हिक्किम में 15 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक हॉल का निर्माण कार्य
-शेगो में 45 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक हॉल का निर्माण कार्य

इसे भी पढ़ें:  पहाड़ी राज्य हिमाचल का 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस,1971 में आज ही के दिन हुई थी पूर्ण राज्य की घोषणा

Success Story: म‍िल‍िए उस शख्स से ज‍िसकी वजह से गर्म स्थानों पर भी मुमक‍िन हुई सेब की खेती

Govt Saving Schemes Interest Rate Increase 2024: सरकार का तोहफा! नए साल पर इन बचत योजनाओं पर बढ़ाई ब्याज दरें

Breaking News : डीजीपी संजय कुंडू ने हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों को चुनौती देने के लिए किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Central Government Himachal News in Hindi Himachal update HP News Today Kinnaur & Lahaul Spiti Kinnaur latest update Kinnaur news today Lahaul Spiti news Lahaul Spiti update Spiti Valley news tribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now