Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: इंदौरा के अट्टहाड़ा पुल के नजदीक गिरा नष्ट मिसाइल का टुकड़ा..!

Published on: 9 May 2025
Himachal News: इंदौरा के अट्टहाड़ा पुल के नजदीक गिरा नष्ट मिसाइल का टुकड़ा..!

Himachal News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुक्रवार देर रात पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर राज्यस्थान और पंजाब के कई इलाकों में ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए गए। भारतीय सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसका कड़ा जवाब दिया और पाकिस्तान की नौ मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा के अट्टहाडा पुल के नजदीक नष्ट की गई मिसाइल (Fragment of a Destroyed Missile) का मलबा मिला है।

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से दागी गई एक मिसाइल को कांगड़ा के पास भारतीय सेना की टुकड़ी ने हवा ही में नष्ट कर दिया था। हालांकि, इसका एक टुकड़ा खदराला नदी के किनारे गिर गया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को सील कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के डीएसपी रोहित शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना भारतीय सेना को दे दी गई है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद जम्मू और पंजाब के साथ लगते और क्षेत्रों और अन्य प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। बता दें कि हिमाचल की सीमा के नजदीक पंजाब और जम्मू कश्मीर का इलाका लगता है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now