Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: कंडाघाट में देशविरोधी और भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वाली महिला गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त..!

Published on: 9 May 2025
Solan News: कंडाघाट में देशविरोधी और भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वाली महिला गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त..!

कंडाघाट (सोलन), 09 मई 2025
Solan News हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट में एक महिला को देशविरोधी और भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एफआईआर नंबर 56/2025, दिनांक 08-05-2025, धारा 196(2), 197(2), 353(2) के तहत की गई है।

पुलिस के अनुसार, कंडाघाट निवासी एक व्यक्ति ने 08 मई 2025 को पुलिस थाना कंडाघाट में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें कहा गया कि कंडाघाट में रहने वाली एक महिला, जो सिलाई का व्यवसाय करती है, ने अपनी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक और देशविरोधी पोस्ट शेयर की हैं। इन पोस्ट्स से भारतीय सेना और आम लोगों के मनोबल को ठेस पहुंची है, जो समाज में तनाव पैदा करने वाली हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपित 48 वर्षीय महिला, जो डाकघर कंडाघाट, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान महिला का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला अपने परिवार के साथ पिछले 25 से 30 वर्षों से कंडाघाट में किराए के कमरे में रह रही है और सिलाई का काम करती है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है, जहां आगे की कार्रवाई होगी। मामले में जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि यह घटना उस समय सामने आई है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात है और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और देशविरोधी सामग्री शेयर करने के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।सोलन पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या पोस्ट के बारे में तुरंत सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now