Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: आईपीएस अशोक तिवारी को मिली डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की कमान .!

Himachal News: आईपीएस अशोक तिवारी को मिली डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की कमान .!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी (IPS Ashok Tiwari) को डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (DG State Vigilance and Anti Corruption Bureau) के पद पर नियुक्त किया है। अशोक तिवारी हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे थे और उनकी नई पोस्टिंग का इंतजार चल रहा था।

इसके अलावा, पहले से तैनात डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी को एडीजी होमगार्ड, सिविल डिफेंस और फायर सर्विसेज (ADG Home Guard, Civil Defense and Fire Services) के पद पर भेजा गया है।

हाल ही में, प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देकर डीजीपी बनाया था। इनमें 1993 बैच के अनुराग गर्ग, रित्विक रुद्रा और अशोक तिवारी शामिल हैं, जबकि 1994 बैच के राकेश अग्रवाल को भी इस पद पर प्रमोट किया गया। इन सभी में से अनुराग गर्ग, रित्विक रुद्रा और राकेश अग्रवाल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं, जबकि अशोक तिवारी हिमाचल लौट आए हैं।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के बैंकों में लावारिस पड़े हैं ₹307 करोड़, कहीं इस लिस्ट में आपका या आपके परिवार का खाता तो नहीं?

अशोक तिवारी पहले आईटीबीपी में आईजी (IG in ITBP) के पद पर तैनात थे और उन्होंने पुलिस मुख्यालय शिमला में जॉइन करने के बाद अपनी नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा की। अब प्रदेश सरकार ने उन्हें डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो का कार्यभार सौंपा है। इस संबंध में आदेश प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जारी किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ
Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News UpdateHimachal Pradesh News

Join WhatsApp

Join Now