Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बेजुबां बच्चे के इलाज़ के पैसों से भजन गायक उमंग शर्मा ने समाजेसवा से प्रभावित होकर बड़का भाऊ को भेंट किया गाना

IMG 20201102 WA0006

प्रजासत्ता।
हिमाचल प्रदेश ऊना जिला के रहने वाले उभरते गायक कलाकार उमंग शर्मा ने धर्मशाला से सबंध रखने वाले बड़का भाऊ उर्फ़ संजय शर्मा की समाजसेवा से प्रभावित होकर अपने बच्चे के ईलाज़ के लिए रखे पैसों से ही बड़का भाऊ के लिए एक गाना ‘‘ निकले बड़का भाऊ ‘‘ नाम से गाना ही बना डाला।

https://youtu.be/sNuxgW_VWy4

राजधानी शिमला में आयोजित एक प्रेसवार्ता में उमंग शर्मा ने बताया कि वो समाजसेेवी संजय शर्मा की गरीबों, लाचार, और सिस्टम के सताये लोगों के लिए सेवा से वो बहुत प्रभावित हुआ उमंग ने आगे कहा कि मैं आर्थिकरूप से टीम बड़का भाऊ का सहयोग करने चाहता था जो मेरे लिए मुमकिन नहीं था,

क्योंकि कोरोना काल से भजन गायकी और गाने बजाने का काम बंद है।

उमंग आगे कहते है कि मैंने सबसे पहले इंटरनेट पर मौजूद जानकारी जुटाई उसके बाद एक गाना लिखा हालांकि एक समाजसेवी के बारे में गाना लिखना मुश्किल था,

उन्होंने गाना खुद लिखा जिसका बाद रिकाॅड करवाने के लिए उन्हें सोलन के कुन्निहार में एक रिकाॅडिंग स्टूडियो वाले का सहयोग मिला।

इंटरनेट में मौजूद वीडियो और न्यूज़ पर कटिंग से गाना बनाया, जिसमें माता – पिता के साथ साथ पत्नी का भरपूर सहयोग मिला,

अपने स्पेशल बच्चे के ईलाज के लिए जुटाए कुछ पैसे इस गाने को बनाने पर लगा डाले

उमंग भिगी आंखों से आगे कहते है कि मेरे बेटे का ईलाज़ आज नही ंतो कल हो ही जाएगा लेकिन बड़का भाऊ जिस तरह गरीबों की मदद कर रहें है मेरे परिवार का दर्द उनके दर्द के आगे बहुत छोटा है।

मीडियो के सामने उमंग और उनकी पत्नी अर्चना शर्मा और बेटा 5 साल का बेटा आरब शर्मा भी मौजुद थे अर्चना ने बताया कि हम गरीब है हमारे लिए इतना ही मुमकिन था आगे हम अपनी

गायकी की कमाई से आने वाले एक बड़े हिस्से को टीम बड़का भाऊ को बतौर सहयोग देंगे ताकि वो जरूरतमंदों के काम आ सके।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now