Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग! हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए डेटशीट की जारी

exam

प्रजासत्ता |
बीते दिनों 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी करने के बाद अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नौवी और 11वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी इस फाइनल डेटशीट के अनुसार नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं छह से 25 मार्च तक सुबह के सत्र में होंगी। जबकि, 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं चार से 27 मार्च तक सायंकालीन सत्र में ली जाएंगी। यह बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है|

नौवीं कक्षा की डेटशीट
6 मार्च को संस्कृत/उर्दू/पंजाबी/तमिल/ तेलगू,
9 मार्च को अंग्रेजी,
12 मार्च को कला-ए (स्केल और ज्यामिति), स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य (एलीमेंट्स ऑफ बिजनेस/एलीमेंटस ऑफ बुक कीपिंग और अकाउंटेंसी/टाइम राइटिंग-अंग्रेजी या हिंदी), अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमेटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी इलेब्ल्ड सर्विसेस(आईटीईएस), एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, टेलीकॉम, फिजिकल एजूकेशन, बीएफएसआई (बैंकिंग, फाइनेंस सर्विस एंड इंश्योरेंस), प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, अपेरेलस मेड एप एंड होम फर्निशिंग, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, हेल्थकेयर,
15 मार्च को गणित,
17 मार्च को हिंदी, 19 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी,
22 मार्च को विज्ञान और प्रौद्योगिकी,
23 मार्च को कला-बी और
25 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Budget 2026-27: कर्मचारियों और पेंशनरों की बल्ले-बल्ले! एरियर भुगतान, दिहाड़ी में बढ़ोतरी और पक्का होने का रास्ता साफ

11वीं कक्षा की डेटशीट
4 मार्च को सोशियोलॉजी,
5 मार्च को फिलोस्फी,
6 मार्च मार्च को हिस्ट्री,
8 मार्च को बिजनेस स्टडी और फिजिक्स,
9 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन,
10 को अंग्रेजी,
12 को राजनीतिक विज्ञान,
13 को अकाउंटेंसी और केमिस्ट्री,
15 को साइकोलॉजी,
16 को इकोनोमिक्स,
17 को जियोग्राफी, डांस, फाइन आर्ट्स,
18 मार्च को ह्युमन इकोलॉजी एंड फेमिली साइंस,
19 मार्च को मैथमेटिक्स,
20 को हिंदी,
22 को बायोलॉजी,
23 को फ्रेंच, उर्दू, संस्कृत,
24 को कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजूकेशन, योग,
25 को म्यूजिक,
26 को इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी इनेबल्ड सर्विस, (एनएसक्यूएफ), आटोमोटिव (एनएसक्यूएफ), प्राइवेट सिक्योरिटी (एनएसक्यूएफ), रिटेल (एनएसक्यूएफ), हेल्थकेयर (एनएसक्यूएफ), एग्रीकल्चर (एनएसक्यूएफ), टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी (एनएसक्यूएफ), टेलीकॉम (एनएसक्यूएफ), फिजिकल एजुकेशन (एनएसक्यूएफ), बीएफएसआई(बैंकिंग, फाइनेंस सर्विस एंड इंश्योरेंस) (एनएसक्यूएफ), मीडिया एंड इंटरटेनमेंट (एनएसक्यूएफ), अपरेल्स, मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग (एनएसक्यूएफ), ब्यूटी एंड वेलनेस (एनएसक्यूएफ), इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर (एनएसक्यूएफ) और पलंबर (एनएसक्यूएफ) और
27 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा होगी।

इसे भी पढ़ें:  विपक्षी दल केवल नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल बनकर रह गए हैं :- नड्डा

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now