साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal: गुरु पूर्णिमा के मौके पर सत्संग से लौट रही बस खाई में गिरी, 26 श्रद्धालु घायल

Himachal: गुरु पूर्णिमा के मौके पर सत्संग से लौट रही बस खाई में गिरी, 26 श्रद्धालु घायल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal News: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पंजाब में हुए सत्संग से श्रद्धालुओं को वापस ला रही एक निजी बस बिलासपुर के नम्होल इलाके में देर रात खाई में गिर गई। यह हादसा करीब रात 3 बजे हुआ। दुर्घटना में कुल 26 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में अधिकांश सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र के रहने वाले हैं।

बस में कुल 36 यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से एम्स बिलासपुर सहित आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है। बरमाणा थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  कालका-शिमला पर चक्कीमोड़ में लगातार हो रहा भूस्खलन, कंपनी के लिए काम करना बना चुनौती

Join WhatsApp

Join Now