Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal Earthquake: चंबा जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Himachal Earthquake Today: मंडी में महसूस हुए भूकंप के झटके..!

Himachal Earthquake: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय मानक समयानुसार यह भूकंप सुबह 6:23 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र चंबा क्षेत्र में 32.36 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.18 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जिसकी गहराई जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे थी। इस भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने भूकंप की पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले, गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गुरावड़ा गांव में भूकंप का केंद्र था, जहां दो बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले में सबसे अधिक भूकंप आते हैं और शिमला और मंडी भी संसेटिव जोन में शामिल हैं।

Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update hp news HP News in Hindi Solan News Himachal News today

Join WhatsApp

Join Now