Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Himachal News: अनुराग बोले- कांग्रेस का गिर रहा ग्राफ़, मोदी जीत की हैट्रिक लगाने की ओर..!

Himachal News: अनुराग बोले- कांग्रेस का गिर रहा ग्राफ़, मोदी जीत की हैट्रिक लगाने की ओर..!

Himachal News: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल में चुनावी सरगर्मी के बीच कहा की आज कांग्रेस के नेता लोगों से वोट मांगने जा रहे हैं तो अपने 15 महीनों की सरकार की एक भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता आज बुरी तरह से हताश और निराशा है क्योंकि उन्हें कांग्रेस की झूठी गारंटीयों से उत्पन्न जन आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।

अनुराग ठाकुर आज चुनाव प्रचार हेतु हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कुटलैहड़ और नादौन मंडल में थे। सर्वप्रथम उन्होंने कुटलैहड़ के थाना कलां में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया और उसके पश्चात नादौन मंडल में चार जनसभाओं को संबोधित किया।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस के पास भाजपा को कोसने, झूठ, भय, भ्रम फैलाने और तुष्टीकरण के अलावा कुछ नहीं है वहीं तीसरे चरण के मतदान के बाद स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी जीत की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं और कांग्रेस का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस समय-समय पर भारतीयों को महसूस कराती रहती है कि वह एक अंग्रेज द्वारा स्थापित की गई पार्टी है। भारतीयों को बांटने और उन पर राज करने के लिए जो कभी अंग्रेज किया करते थे वह आज कांग्रेस कर रही है। इसीलिए कांग्रेस के सभी बड़े नेता इन चुनावों में झूठ और भ्रम फैलाने के साथ-साथ लोगों को क्षेत्रीयता, भाषा, धर्म और अब चमड़ी के रंग के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। आजादी के 75 वर्षों बाद भी भारतीयों को रंग के आधार पर बांटना और उन्हें अफ्रीकी, चीनी, अरब और अंग्रेज कहना बेहद शर्मनाक है।

इसे भी पढ़ें:  Vikramaditya Singh Resigns: ब्रेकिंग! विक्रमादित्य सिंह का सुक्खू सरकार के मंत्रीपद से इस्तीफा

“आज कांग्रेस की देश विरोधी हरकतों के चलते उन्हें भारत में कोई समर्थन तो नहीं मिल रहा लेकिन पाकिस्तान से समर्थन जरुर मिल रहा है। कभी कांग्रेस हमारे एससी-एसटी और ओबीसी भाइयों का आरक्षण छीन कर मुसलमानो को दे देती है तो कभी भारतीयों की संपत्ति छीन कर अपने वोट बैंक को देने की बात करती है। यह कैसी सनातन और संतान विरोधी सोच है। जब राहुल गांधी को नॉर्थ इंडिया ने नकार दिया तब वे साउथ जाकर एसडीपीआई और पीएफआई जैसे संगठनों का सहयोग ले रहे हैं जो देश के खिलाफ और आतंकवादी एजेंडा चलातीं है। कांग्रेस ने तो भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगाने वाले को लोकसभा का उम्मीदवार बना दिया है। तो आखिर यह भारत को टुकड़ों टुकड़ों में बांटने वाली सोच कहां तक जाएगी? कांग्रेस और उसके साथी बम ब्लास्ट करने वालों और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को संरक्षण देते हैं। ये लोग रक्षा सौदों से लेकर खेल के सामान खरीद में भी दलाली कर सकते हैं।”

इसे भी पढ़ें:  कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र की जाँच 18 से

अनुराग ठाकुर ने बताया कि “ऊना के स्वा में तीन पुल निर्माण कराए जा चुके हैं जिनकी लागत क्रमशः ₹45, ₹48, और ₹63 करोड़ हैं। इसके अलावा जसवा प्रागपुर में भी हमने एक ₹63 करोड़ का पुल बनवा दिया है। यहां 40 वर्षों से ट्रेन नहीं चली थी। हमने ऊना से दौलतपुर चौक तक ट्रेन पहुचाई है। आज ऊना से हरिद्वार, खाटू श्याम, कोलकाता, नांदेड साहब, वृंदावन, मथुरा, ओंकारेश्वर, ग्वालियर, आगरा, इंदौर और महाकाल लोक तक सीधी ट्रेनें हैं। देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन भी हमारे ऊना से हीं चली जो मात्र 4:30 घंटे में दिल्ली पहुंचा देती है। कांग्रेस इस बारे में सोच भी नहीं सकती थी लेकिन हमने यह सब करके दिखाया है। इसीलिए आगामी चुनाव में जनता हमें सत प्रतिशत आशीर्वाद देगी।

इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने अपनी जनसभाओं में आगामी 1 जून को मतदाताओं से भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट कर हिमाचल की चारों सीटें और विधानसभा उपचुनाव की 6 सीटें भाजपा को देने का आग्रह किया। श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आईपीएल के सीजन में आप चुनाव में मोदी जी के पक्ष में चौका और छक्का लगा दो।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की अस्थाई तौर पर जारी डेटशीट में बदलाव की मांग

Himachal News:

YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल