साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Crypto Currency Scam: क्रिप्टो करेंसी घोटाले का आंकड़ा करीब 20 अरब रुपये, 89 गिरफ्तार- 6 लोगों को मिले 11 लाख रुपये..

Crypto Currency Scam, Crypto Currency Fraud , Himachal News Cryptocurrency Fraud, Himachal Cryptocurrency Fraud , Himachal Crypto Fraud Case:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Crypto Currency Scam Himachal: हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित क्रिप्टो करेंसी घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस घोटाले की राशी करीब 20 अरब रुपये है, इस मामले में अब तक 89 आरिपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है अभी भी कुछ आरोपी फरार है इसके अलावा 6 लोगों को 11 लाख 36 हजार रुपए की राशि वापस की गई है।

गुरुवार को मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने इस बारे में सवाल पूछा था। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से सदन में लिखित जवाब में बताया गया कि यह क्रिप्टो करेंसी घोटाला करीब 20 अरब रुपये का है।

केवल सिंह पठानिया ने पूछा कि 31 जुलाई 2024 तक पिछले 3 सालों के दौरान प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी घोटाले के कितने मामले दर्ज हुए और कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही उन्होंने क्रिप्टो करेंसी घोटाले में वापस की गई रकम की भी जानकारी मांगी।

इसे भी पढ़ें:  Breaking News: कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, विधायकों की अयोग्यता बरकरार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखित जवाब में बताया कि हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी घोटाला करीब 20 अरब रुपये का है। इससे पहले भी यह मामला प्रदेश विधानसभा में उठ चुका है। सबसे पहले यह मामला हिमाचल प्रदेश विधानसभा में निर्दलीय विधायक रहे होशियार सिंह ने उठाया था। बाद में प्रदेश सरकार ने इस मामले में एक कमेटी गठित की थी।

Crypto Currency Scam: 6 लोगों को 11 लाख 36 हजार रुपए की राशि वापस की गई

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से लिखित जवाब में बताया गया कि जिन लोगों को पैसे वापस किए गए हैं, उनमें:-

  • देहरा के रविंद्र शर्मा को 38 हजार रुपए,
  • देहरा के राज कुमार को 1 लाख 96 हजार रुपए,
  • देहरा के सतपाल राणा को 38 हजार रुपए,
  • हरिपुर के सुरेंद्र सिंह को एक लाख रुपए,
  • बैजनाथ के यशवीर सिंह को 5 लाख 40 हजार रुपए
  • मंडी सदर के मनोज कुमार को 2 हजार 24 हजार रुपए वापस किए गए।
इसे भी पढ़ें:  Himachal News: HRTC की चलती बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा..!

इस तरह अब तक कुल 11 लाख 36 हजार रुपए की राशि वापस की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार इस घोटाले की जांच और पीड़ितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी रखेगी।

Join WhatsApp

Join Now