साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Congress MLA Threatened : क्या गोल्डी बराड़ के फोन से बदले कांग्रेस के विधायक, क्या था फोन पर धमकी का मामला ..?

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता |
Congress MLA threatened: हिमाचल में सियारी गहम गहामी के बीच जो कुछ चल रहा है उस बात को सभी अच्छे से जानते हैं। लेकिन जो कुछ इससे पहले हुआ है उस से सबका ध्यान भटक गया हैं। दरअसल बीते कुछ दिन पहले धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसका जिक्र उन्होंने मीडिया के सामने भी किया था। हालांकि इन सबके बीच किसी ने यह जानने की कोशिश नही करी कि इस धमकी के पीछे किसका हाथ है।

हमारे सूत्रों की जानकारी के मुताबिक विधायक के जिन सागिर्दों को धमकी भरे फोन आए हैं। उन धमकी भरे फोन के पीछे जिस सरगना का नाम बताया जा रहा है, उसे लोग गोल्डी बराड़ के नाम से जानते है। बता दें कि सतिंदरजीत सिंह, जिसे गोल्डी बराड़ के नाम से भी जाना जाता है एक कनाडा स्थित गैंगस्टर है। उसका जन्म भारत के पंजाब राज्य के शहर फरीदकोट में हुआ था। गोल्डी बराड़ भारतीय अधिकारियों की हत्या, हत्या के प्रयास और मादक पदार्थों की तस्करी सहित कई गंभीर अपराधों के सिलसिले में वांछित है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि विधायक के जिन सागिर्दों को धमकी भरा फोन आया उसमे गोल्डी बराड के नाम का जिक्र है, ऐसी जानकारी निकल कर आई है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकवाद रोधी कानून के तहत आतंकवादी घोषित कर रखा है। इसे हरियाणा की जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई का राइट हैंड माना जाता है। जिस हिसाब से विधायक को जान से धमकी मिली है उससे कहीं न कहीं कई बड़े सवाल निकल कर सामने आ रहे हैं। क्या विधायक के बदलने के पीछे गोल्डी बराड़ के नाम दी गई धमकी तो नही।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: केंद्र सरकार के सामने प्रमुखता से उठाया जाएगा आपदा प्रभावितों के लिए जमीन और मुआवजे का मुद्दा..!

जिस हिसाब से खुफिया तरीके से हरियाणा पुलिस और सीआरपीएफ के जवानो द्वारा हिमाचल के विधायकों को अगवा किया गया उसके पीछे भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा विधायक को जान से मारने की धमकी के पीछे हरियाणा की जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गों का हाथ होना भी उन कई सवालों को एक दूसरे के साथ जोड़ता है। जिससे यह अंदेशा है कहीं गोल्डी बराड़ की धमकी से ही विधायकों को डराया या धमकाया नही गया होगा।

दरअसल हरियाणा की जैल में बंद होने के बाद भी लॉरेंस विश्नोई गैंग की हकुमत किस तरह से चलती है यह किसी से छुप्पी नहीं है। गैंग का मुख्य सरगना लॉरेंस विश्नोई जेल के अन्दर बैठे-बैठे ही वह बड़े बड़े नेताओं अभिनेताओं को धमकी देता है। अपने गुर्गों से भी बड़ी ही आसानी से संपर्क कर लेता है। यहाँ तक की नेशनल मीडिया चैनलों पर खुलेआम आकार इंटरव्यू देता है और धमकी तक देता है। ऐसे में अनदजा लगाया जा सकता है की हिमाचल जैसे शांत इलाके के विधायकों को धमकी देना इस गैंग के लिए मामूली सी बात है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री जयराम के गृहक्षेत्र में चलती गाड़ी पर गिरा पहाड़,चार की मौत,11 अस्पताल में भर्ती,कुछ अन्य लापता

हालाँकि यह सब जांच का विषय है कि विधायक को मिली धमकी के पीछे असल में किसका हाथ है। हिमाचल पुलिस का खुफिया तंत्र किस तरह से धराशाई हुआ है वह तो सभी देख ही चुके हैं। वहीँ विधायक द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के बाद भी इस पर पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न आना भी कई ऐसे सवालों को खड़े करता है जिससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान है।

Congress MLA threatened :क्या गोल्डी बराड़ के फोन से बदले कांग्रेस के विधायक, क्या था फोन पर धमकी का मामला ..?
Congress MLA threatened :क्या गोल्डी बराड़ के फोन से बदले कांग्रेस के विधायक, क्या था फोन पर धमकी का मामला ..?
Himachal To Ayodhya Train: 4 मार्च को हिमाचल प्रदेश से रामभक्तों की दूसरी ट्रेन अंब से चलेगी : कटवाल

Breaking News: सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, कांग्रेस के 5-6 विधायक उठा ले गई CRPF और हरियाणा पुलिस

Congress MLA Threatened |  Goldie brar

Join WhatsApp

Join Now