साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal Accident: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, 4 की मौत, 21 घायल

Himachal Accident: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, 4 की मौत, 21 घायल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार सुबह एक दु:खद हादसा पेश आया है। चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर इक्कू मोड़ के पास बल्ले होटल के समीप एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पंजाब से आए चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के वक्त पिकउप में 25 के करीब लोग सवार थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 7:29 बजे हुआ। योल पुलिस चौकी को सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान मौके पर चीख पुकार का माहौल था।

हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल, जिसमे एक महिला और दो पुरुष को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस प्रकार, इस हादसे में अब तक कुल चार लोगों (दो पुरुष और दो महिलाएं) की जान जा चुकी है।

Himachal Accident प्रभावितों को सूचि 

मृतकों की सूची:
1. जगसीर सिंह (38 वर्ष), पुत्र बरयाम सिंह
2. परमजीत कौर (35 वर्ष), पत्नी गुरमेल सिंह
3. किरण (35 वर्ष), पत्नी सुखजिंदर सिंह
4. सुखजिंदर सिंह (35 वर्ष), पुत्र प्रकाश सिंह
(सभी निवासी – गांव एवं डाकघर बाघीके, तहसील निहाल सिंह वाला, जिला मोगा, पंजाब)

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए

घायल व्यक्तियों की सूची:
1. करम सिंह (35 वर्ष)
2. हरप्रीत सिंह (9 वर्ष)
3. अनमोल सिंह (13 वर्ष)
4. जसप्रीत सिंह (8 वर्ष)
5. सतनाम (13 वर्ष)
6. अर्शदीप (20 वर्ष)
7. लखवीर सिंह (27 वर्ष)
8. अर्शदीप (19 वर्ष)
9. हरमन (23 वर्ष)
10. बलविंदर कौर (21 वर्ष)
11. अकाशदीप (16 वर्ष)
12. लवप्रीत (24 वर्ष)
13. कुलवंत सिंह (35 वर्ष)
14. अमनदीप कौर (32 वर्ष)
15. हरमीत सिंह (11 वर्ष)
16. हरमनप्रीत सिंह (11 वर्ष)
17. हरसिमरन कौर (11 वर्ष)
18. वीरेंद्र (30 वर्ष)
19. फतेह सिंह (15 वर्ष)
20. सहजप्रीत सिंह (11 वर्ष)
21. निर्भय सिंह (38 वर्ष) – वाहन चालक

सुरक्षित यात्री
1. पूनम, पत्नी राधे श्याम (35 वर्ष)
2. सिमरन कौर, पत्नी निर्भय सिंह (30 वर्ष)

इस हादसे के घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी में सवार श्रद्धालु संभवतः चामुंडा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now