Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal By Election Result 2024: हमीरपुर में भाजपा के आशीष शर्मा तो नालागढ़ से कांग्रेस के बाबा हरदीप की जीत 

Published on: 13 July 2024
Himachal By Election Result 2024: हमीरपुर में भाजपा के आशीष शर्मा तो नालागढ़ से कांग्रेस के बाबा हरदीप की जीत 

Himachal By Election Result 2024: हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर चुनावी नतीजे घोषित हुए हैं। इसमें दो पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा ने बाजी मारी है। देहरा और नालागढ़ पर कांग्रेस जबकि हमीरपुर पर भाजपा ने अपना कब्ज़ा जमाया है।

हमीरपुर सीट से भाजपा के आशीष शर्मा जीते

बता दें कि हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है, और आशीष शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा को हराया है। आशीष शर्मा लगातार दूसरी बार यहां से विधायक चुने गए हैं। आशीष शर्मा ने 1571 वोटों से जीत हासिल की है। इससे पहले 2022 में वह यहां से निर्दलीय जीते थे।

नालागढ़ सीट से हरदीप सिंह बावा जीते

नालागढ़ में भाजपा के केएल ठाकुर और कांग्रेस के हरदीप बाबा के बीच मुकाबला है। नालागढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बावा ने जीत दर्ज की। उन्होंने 8990 वोट से शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को हराया है। बाबा हरदीप को कुल 34608  मत प्राप्त हुए।  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के.एल. ठाकुर को 25618 मत, स्वाभिमान पार्टी के डॉ. के.एल. शर्मा को 492 मत, आजाद उम्मीदवार हरप्रीत सैणी को 13025 मत व विजय सिंह को 353 मत प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 446 मत नोटा को प्राप्त हुए।

नालागढ़ सीट पर बीते चुनावों के इतिहास पर नजर डाले तो यहां पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। हालांकि, बीच में भाजपा ने भी तीन दशक तक इस सीट से कांग्रेस को बाहर रखा। बीते चुनाव में भी आजाद केएल ठाकुर जीते थे।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now