Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: न्यायमूर्ति राजीव शकधर होंगे हिमाचल हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, सुप्रीमकोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

Published on: 12 July 2024
Himachal News: न्यायमूर्ति राजीव शकधर होंगे हिमाचल हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, सुप्रीमकोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

Himachal News: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने जस्टिस राजीव शकधर (Justice Rajeev Shakdhar) को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस (New Chief Justice of Himachal High Court) बनाने की सिफारिश की।

केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद न्यायमूर्ति राजीव शकधर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मौजूद चीफ जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव की जगह लेंगे। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.एस रामचंद्र राव को झारखंड हाईकोर्ट ट्रांसफर करने की सिफारिश की गई है।

कौन है न्यायमूर्ति राजीव शकधर..?

न्यायमूर्ति राजीव शकधर 11 अप्रैल, 2008 को दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे। 17 अक्टूबर 2011 में उनकी स्थाई न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति हुई। साल 2016 में भी वो मद्रास हाईकोर्ट ट्रांसफर किए गए थे, जहां उन्होंने 11 अप्रैल 2016 तक अपनी सेवाएं दी। इसके बाद 15 जनवरी 2018 को हुए दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर हुए। न्यायमूर्ति राजीव शकधर देश के वरिष्ठतम जजों में से एक हैं। अब केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे।

Himachal High CourtHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now