साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Disaster Relief :केंद्र ने आपदा राहत के रूप में हिमाचल के लिए 633 करोड़ रुपये मंजूर किए

Center Government Approves Himachal Pradesh As Disaster Relief:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
Center Government Approves Himachal Pradesh As Disaster Relief: गृह मंत्रालय द्वारा मंगलवार को हिमाचल प्रदेश को वित्तीय सहायता की मंजूरी दी है। इस बारे में गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय सहायता (Disaster Relief)प्रदान की गई है। इस साल मानसून के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से गंभीर रूप से प्रभावित हिमाचल प्रदेश को ये सहायता दी गई है।

गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से ₹633.73 करोड़ की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दी। चालू वर्ष के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन के कारण राज्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। प्रभावितों को त्वरित राहत प्रदान करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण का अनुसरण करते हुए, राज्य सरकार से ज्ञापन की प्रतीक्षा किए बिना नुकसान के आकलन के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम की प्रतिनियुक्ति की गई।

इसे भी पढ़ें:  नगर निगमों के चुनाव पर बोले सीएम, कांग्रेस का उत्साह सही नहीं, भाजपा की वोट प्रतिशत अच्छा

Center Government Approves Himachal Pradesh As Disaster Relief:

राज्य सरकार को तत्काल राहत कार्यों के प्रबंधन में मदद करने के लिए 21 अगस्त 2023 को एनडीआरएफ से ₹200.00 करोड़ की राशि भी अग्रिम रूप से जारी की गई थी। केंद्र सरकार ने पहले एसडीआरएफ को अपने हिस्से की दोनों किश्तें जारी की थीं, जो कुल 360.80 करोड़ रुपये थीं।

बता दें कि इस साल जुलाई में हिमाचल प्रदेश और उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। इसके परिणामस्वरूप अचानक बाढ़ आ गई और भूस्खलन हो गया, जिससे हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। इस आपदा में हिमाचल में कई लोगों के घर भी ढह गए।

इसे भी पढ़ें:  IGMC शिमला में रेजिडेंट डॉक्टर पूरा दिन हड़ताल पर, टांडा में भी बंद रहेंगी दो घंटे सेवाएं

First Act Trailer: Prime Video की बाल कलाकारों पर एक दमदार डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ‘फर्स्ट एक्ट’ का ट्रेलर जारी

Kangra News: धर्मशाला रैली से लौट रही महिला को बलेरो गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

मुकेश अग्निहोत्री का Operation Lotus पर बड़ा बयान! कोई परिंदा भी नहीं मार सकेगा चोंच..पूरे 5 साल चलेगी सरकार

Join WhatsApp

Join Now