Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Weather: IMD ने हिमाचल के इन चार जिलों में किया भारी बारिश का अलर्ट

Himachal Weather Forecast mausam update

Himachal Weather: हिमाचल में कुछ राहत के बाद मानसून फिर से तेज हो सकता है। क्योंकि मौसम विभाग (आईएमडी) ने 13 सितंबर के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को प्रदेश के चार जिलों मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके कारण तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। वहीं 14 सितंबर को लाहुल स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य 10 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें:  Patwari-Kanungos Protest in Himachal: स्टेट कैडर को लेकर राजस्व मंत्री से पटवारी-कानूनगो महासंघ की वार्ता रही बेनतीजा

बता दें कि प्रदेश में सितंबर माह में अब तक 150.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जो सामान्य से 133 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के जिलों में वर्षा सामान्य से 33 से 246 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है। प्रदेश में शुक्रवार को धर्मशाला, शिमला सहित कई क्षेत्रों में वर्षा हुई।

आपदा प्रबंधन विभाग ने आंकड़ों के मुताबिक वर्षा और भू स्खलन के कारण प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग जिसमें कुल्लू में एनएच 03 व 305,ऊना में एनएच 503 बंद है। इसके अलावा 500 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। बीते चौबीस घंटों के दौरान 77 सड़कों को बहाल किया गया है। 953 ट्रांसफार्मर खराब हैं। जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है।

इसे भी पढ़ें:  Dharamshala Cricket Stadium: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी,धर्मशाला स्टेडियम में बढ़ेगी दर्शकों के बैठने की क्षमता, 14 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका बीच होगा T20 मुकाबला

उल्लेखनीय है कि अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में कुल 386 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य को अब तक 4,465 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHimachal WeatherHP News Today

Join WhatsApp

Join Now