Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HP Cabinet Meeting: सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Himachal News , HP Cabinet Meeting

शिमला |
HP Cabinet Meeting:
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अध्यक्षता में हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को राज्य सचिवालय में होगी।मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा स्वास्थ्य उद्योग श्रम रोजगार पर्यटन और परिवहन विभाग से जुड़े एजेंडे शामिल किए जाएंगे इसके अलावा कई अहम फैसले लिए जाएंगे। उधर, 19 दिसंबर से शुरू हो रहे हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधायकों को कैबिनेट पास किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। हिमाचल पुलिस में महिलाओं को 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणा पर आज मुहर लग सकती है। अभी तक महिलाओं को 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित है। इसके अलावा स्टोन क्रशर को लेकर उपजे विवाद को लेकर भी बैठक में चर्च कर बहाली कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Cryptocurrency Fraud: हिमाचल पुलिस की एसआईटी ने क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में हाईकोर्ट में दायर की स्टेटस रिपोर्ट

HP Cabinet Meeting में 2023-24 की बजट घोषणाओं को भी मंजूरी

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के बाद नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। आज की कैबिनेट में मुख्यमंत्री सुक्खू की 2023-24 की बजट घोषणाओं को भी मंजूरी के लिए लाया जा सकता है। कांग्रेस सरकार के एक साल पूरा होने पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी आज मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा संभावित है।

HPPSC Main Exam 2023: एचपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 शेड्यूल हुआ जारी

इसे भी पढ़ें:  उतराखंड की तरह हिमाचल में भी हो सीएम प्रत्याशी के हारने की जांच.... धूमल

एकता कपूर International Emmy Directorate Award जीतने वाली पहली भारतीय महिला फिल्म निर्माता बनी

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update Himachal update HP Cabinet Meeting HP News Today

Join WhatsApp

Join Now