Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HP Politics: सीएम सुक्खू बोले-स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे कांग्रेस, भाजपा पर साधा निशाना

HP Politics, sukhu

प्रजासत्ता ब्यूरो |
HP Politics: हिमाचल प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकटों पर मथन के बाद सीएम सुक्खू हिमाचल लौट आये हैं। नई दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को अपने हलके नादौन रवाना होने से पहले कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। जल्द प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्याशियों के पैनल तय हो चुके हैं। कांग्रेस अच्छे व स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए अंतिम चरण की चर्चा हो चुकी है। अंतिम चरण में चुनाव हैं, इसलिए सोच-विचार के बाद प्रत्याशी तय होंगे। कहा कि पिछले 15 माह में सरकार ने जनता की सेवा के अलावा जनहित के कई कार्य किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  Shimla Masjid Controversy: संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का पलटवार !

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने आर्थिक चुनौती, आपदा और राजनीतिक चुनौती का सामना किया। भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। सरकार ने ओपीएस और महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने की प्रक्रिया शुरू की। विधवाओं के बच्चों को निशुल्क शिक्षा, बुजुर्गों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, मनरेगा की दिहाड़ी 60 रुपये बढ़ाई गई। दूध और प्राकृतिक खेती पर न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनावों में प्रदेश सरकार के 15 माह किये अपने कामों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

वहीँ बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर जनता को ठगने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने बिकाऊ विधायकों को उपचुनावों में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इनमें मुख्य सरगना कांगड़ा जिला से हैं और उन्हें 15 करोड़ से ज्यादा मिले होंगे, वह इस षडयंत्र के सूत्रधार रहे हैं। भाजपा सोच रही है कि और धन देंगे, लेकिन बिकने वाले विधायक जा चुके हैं, अब प्रदेश में केवल देव संस्कृति और कांग्रेस की विचारधारा पर विश्वास रखने वाले एमएलए ही बचे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Breaking News: परवाणू के नशा निवारण केंद्र से शीशे तोड़कर भागी युवतियां, संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप

Pushpa 2 Teaser : इस मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी Pushpa 2, अल्लू अर्जुन का खतरनाक लुक और दमदार एक्शन

Famous Devi Temples Of Himachal: हिमाचल के लोकप्रिय देवी मंदिर, नवरात्रि के दौरान करें मां के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

Kullu News: HRTC बस हुई हादसे का शिकार, 26 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

HP Politics: बागी सुधीर शर्मा को खटका सीएम सुक्खू और मंत्री विक्रमादित्य का मंच साझा करना

HP Politics: निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस के बागी चैतन्य शर्मा के पिता पर FIR दर्ज

Himachal Latest News Himachal News Himachal politics Himachal Politics News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now