Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HP Pre Primary Teacher Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश में 6,297 प्राइमरी शिक्षकों की सरकारी भर्ती का ऐलान

HP Pre Primary Teacher Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश में 6,297 प्राइमरी शिक्षकों की सरकारी भर्ती का ऐलान

HP Pre Primary Teacher Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 6,297 प्री-प्राइमरी शिक्षकों की आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की जाएगी। कैबिनेट में हुए फैसले के बाद शिक्षा सचिव ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को 6297 अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन यानी ईसीसीई ट्यूटर रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।

HP Pre Primary Teacher Recruitment 2024 को लेकर अधिसूचना जारी 

मंगलवार को जारी इन आदेशों में कहा गया है कि यह भर्ती आउटसोर्स आधार पर होगी और स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से इसे पूरा किया जाएगा। नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) डिप्लोमा धारकों को ही भर्ती में शामिल किया जाएगा। इस विषय में शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को पत्र जारी किया। प्रदेश के 6,297 प्री-प्राइमरी स्कूलों में लगभग 60 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

भर्ती होने वाले शिक्षकों को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा प्रशिक्षक का पदनाम दिया जाएगा। हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नौनिहालों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षकों की (HP Pre Primary Teacher Recruitment 2024) नियुक्ति का निर्णय लिया गया था। ये भर्तियाँ केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार की जाएंगी। केवल पंजीकृत संस्थानों से एनटीटी करने वाले अभ्यर्थियों को ही इसमें शामिल किया जाएगा।

HP Pre Primary Teacher Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश में 6,297 प्राइमरी शिक्षकों की सरकारी भर्ती का ऐलान
HP Pre Primary Teacher Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश में 6,297 प्राइमरी शिक्षकों की सरकारी भर्ती का ऐलान

तीन से छह वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा प्रशिक्षक योजना शुरू की गई है। शिक्षा सचिव द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। निदेशालय द्वारा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन को 6,297 स्कूलों में रिक्तियों की जानकारी दी जाएगी। कॉर्पोरेशन चयनित कंपनियों के माध्यम से आउटसोर्स के जरिये शिक्षकों की नियुक्ति करेगा।

HP Pre Primary Teacher Recruitment 2024 में मानदेय 

शिक्षकों के लिए मासिक मानदेय 10,000 रुपए निर्धारित किया गया है, जिसमें एजेंसी चार्जेज, जीएसटी, और अन्य खर्च शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन वर्तमान में 5 फीसदी एजेंसी चार्ज लेता है, जबकि 10 फीसदी की कटौती ईपीएफ के लिए होती है। आउटसोर्स भर्ती पर जीएसटी 18% है। शिक्षकों को हर माह लगभग 7,000 रुपए कैश इन हैंड मिलेगा।

गौरतलब है कि लंबे इंतजार के बाद पिछली कैबिनेट की बैठक में प्री नर्सरी कक्षाओं के लिए यह शिक्षक भर्ती करने का फैसला हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा विभाग इसके लिए समग्र शिक्षा के तहत भारत सरकार से मिले पैसे का इस्तेमाल करना चाहता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal PradeshHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News TodayHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now