Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: कुमारहट्टी में पुलिस हिरासत से फरार आरोपी सुखदेव दो घंटे में गिरफ्तार

Solan News: कुमारहट्टी में पुलिस हिरासत से फरार आरोपी सुखदेव दो घंटे में गिरफ्तार

सोलन |
Solan News: कुमारहट्टी के यातायात चौक पर तैनात यातायात पुलिस कर्मचारी ने पुलिस चौकी डगशाई में सूचना दी कि दो जुलाई को चौथी वाहिनी के पुलिस जवान ने उसे बताया कि एक नेपाली मूल का एनडीपीएस एक्ट का आरोपी सुखदेव अचानक फरार हो गया है। इस सूचना पर जिला सोलन के सभी पुलिस थानों और चौकियों को तुरंत सूचित कर नाकाबंदी और चेकिंग शुरू की गई।

सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी डगशाई और पुलिस थाना धर्मपुर के पुलिस कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बनाई गईं और आरोपी को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आरोपी सुखदेव सिंह पुत्र श्री बुद्धि सिंह निवासी नेपाली हाल निवास गांव डुगी, कडयोण डा.खा. पन्नर तह. ददाउ जिला सिरमौर हि.प्र. को 2 घंटे के भीतर गांव थापों से गिरफ्तार कर लिया गया।

फरारी का विवरण
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी सुखदेव, जो कंडा जेल में मादक पदार्थ अधिनियम के मामलों में बंद था, को अभियोग संख्या 20/2023 धारा 20 एनडीपीएस पुलिस थाना रेणुका जी जिला सिरमौर हि.प्र. में दिनांक 01-07-2024 को आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा जिला शिमला से चौथी आरक्षित भारतीय रिजर्व वाहिनी के जवानों की सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट नाहन में पेशी के लिए ले जाया गया था। पेशी के उपरांत आरोपी को एचआरटीसी बस में वापस कंडा जेल ले जाया जा रहा था, लेकिन कुमारहट्टी बस स्टॉप के पास बस रुकने के बाद आरोपी पिछले खिड़की से कूद कर फरार हो गया।

आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड
जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी पहले भी अपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है, जिसके विरुद्ध पुलिस थाना सदर मंडी में एक अभियोग और पुलिस थाना सदर शिमला में एक अभियोग मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज हैं।

अदालत में पेशी
आरोपी को आज दिनांक 03-07-2024 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभियोग की जांच जारी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

Latest Solan NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now