साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal: बद्दी की फार्मा कंपनी में 72 घंटे बाद भी आयकर विभाग की रेड जारी..!

Himachal: बद्दी की फार्मा कंपनी में 72 घंटे बाद भी आयकर विभाग की रेड जारी..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal Pradesh News: औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित एक निजी फार्मा कंपनी में आयकर विभाग (Income Tax Raid) की छापामारी जारी रही। शनिवार सुबह भी यहां विभाग की दबिश देकर रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम जिस रिकॉर्ड को खंगाल रही है, उसमें आधा ही रिकॉर्ड मिल पाया है। बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित एक फार्मा कंपनी में पिछले 72 घंटों से अधिक समय से आयकर विभाग की रेड जारी है।

आयकर विभाग की टीम कंपनी के मालिक को गुरुवार रात कालका से लेकर आई और मालिक से भी कई घंटों तक रिकॉर्ड से संबंधित पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी में तीसरे दिन भी पुलिस कर्मचारी भेजे गए है। जब तक कंपनी में रेड चल रही है तब तक पुलिस जवान वहां तैनात रहेंगे।

बता दें कि झाड़माजरी में कैपटेब बायोटेक यूनिट-2 में आयकर विभाग की टीम बीते बुधवार को सुबह साढ़े 6 बजे पहुंची थी। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से बद्दी के उद्योगपतियों में​​​​​​ हड़कंप मच गया। यह कंपनी बद्दी कई सालों से में स्थापित है। जानकारी के अनुसार, टैक्स में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद आयकर विभाग द्वारा यह छापेमारी की गई है। आयकर विभाग की टीम कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों के साथ-साथ दवाओं के रिकॉर्ड भी बारीकी से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Pradesh में बड़ा बदलाव-अब शोरूम पर ही होगा नए वाहनों का पक्का रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग टेस्ट के लिए बनेंगे ऑटोमैटिक ट्रैक

Join WhatsApp

Join Now