Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री जयराम के गृहक्षेत्र में चलती गाड़ी पर गिरा पहाड़,चार की मौत,11 अस्पताल में भर्ती,कुछ अन्य लापता

हिमाचल के मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में चलती गाड़ी पर गिरा पहाड़,

छवि । मंडी
सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज के कल्हणी के पास बड़े हादसे की जानकारी आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक चलती पिकअप पर पहाड़ी गिरी है।

अंतिम जानकारी के मुताबिक मलबे से 11 लोगों को तुरंत रेस्क्यू कर लिया गया था। इसमें से चार ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आशंका जाहिर की जा रही है कि 4 से 6 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। मंडी सीएमओ डॉ देवेंद्र शर्मा चार लोगो मौत की पुष्टि की है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कल्हणी के साथ लगते बनोटी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि स्थानीय देवता कहीं मेहमानवाजी में गए हुए थे और उनके साथ देवलु भी इसमें शामिल होने के लिए गए हुए थे। मेहमानवाजी से वापिस लौटते वक्त देवता के रथ वाली गाड़ी आगे निकल गई और उसके पीछे चल रही एक अन्य पिकअप पर पहाड़ी से मलबा आ गिरा।

मिली जानकारी मुताबिक कल्हनी-पण्डोह सड़क मार्ग में दफाड़ कैंची(कलहणी से आगे) नाम जगह में एक जीप भूस्खलन की चपेट में आने से जीप 200 मीटर नीचे गिर गई जिसमें 16-17 लोग सवार थे 4 लोगो की जान इस हादसे में चली गयी हैं मृतकों की पहचान 1.दुर्गु 2.टैहल 3. हेत राम के रूप में हुई है! जबकि 2 घायलों को उपचार के लिए PHC कल्हनी व 11 लोगों को मंडी हॉस्पिटल रैफर कर दिया है। अभी कुछ लोगों को ढूंढा जा रहा है । ये घटना तब घटी जब ये लोग देव नाग थाच की देउली से वापिस घर आ रहें थे, जिसमें एक जीप में देवता के साथ कुछ और लोग थे कुछ लोग दूसरी जीप में सवार थे, परंतु खेद की बात यह है कि इस सड़क में ऊपर से भूस्खलन हो गया और एक जीप इसकी चपेट में गयी , दूसरी देवता बाली जीप आगे निकल चुकी थी, और मलबे ने जीप को 200 मीटर निचे धकेल दिया ,जिसमें ये लोग सवार थे, घटना की सूचना ओट थाना को दे दी गयी और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे है, अभी भी कुछ लोग रात के अंधरे में मिल नहीं पाए है ,जिनको ढूंढा जा रहा है ।

बताया जा रहा है कि मलबा बहुत भारी मात्रा में आया है। पिकअप पर मलबा गिरने के बाद काफी नीचे तक चली गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिनमे से 4 की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य को जोनल हॉस्पिटल मंडी रैफर कर दिया गया है।

एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्गम क्षेत्र होने के चलते अभी पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है और पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now