Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills
 

हिमाचल

हिमाचल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नेताओं की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें दोनों ही नेताओं के चेहरे पर गहन और आत्मीय मुस्कुराहट नजर आ रही है। दोनों की मुस्कुराहट हिमाचल के लिए सुखद संदेश मानी जा सकती है। भले ही मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की यह शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन इस मुलाकात में भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के मुद्दों को प्रधानमंत्री के सामने रखा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा की। साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि वे केंद्र की योजनाओं को हिमाचल प्रदेश के विकास को गति देने के लिए लागू करेंगे। उन्होंने सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए केंद्र से उदारतापूर्वक सहयोग का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि हिमाचल में चल रहे प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना और रज्जू मार्ग के निर्माण के लिए पर्वतमाला योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाओं के साथ हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचली शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

दिल्ली में पीएम से मिले हिमाचल के सीएम सुक्खू, प्रधानमंत्री मोदी से उदारतापूर्वक सहयोग का आह्वान

—
जनवरी 24, 2023

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क। हिमाचल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के....

संस्थान बंद करने के विरोध में भाजपा 25 जनवरी से 15 फरवरी चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

संस्थान बंद करने के विरोध में भाजपा 25 जनवरी से 15 फरवरी चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

—
जनवरी 23, 2023

शिमला। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा....

हिमाचल में सरकार की योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं : जयराम

हिमाचल में सरकार की योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं : जयराम

—
जनवरी 23, 2023

• गरीब लोगों ने भी सरकार को वोट दिया है उनका सम्मान....

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, Himachal Sports Policy

OPS बहाली का सहासिक फैसला लेकर CM सुक्खू ने कर्मचारी वर्ग के बुढ़ापे को किया सुरक्षित : NPS कर्मचारी महासंघ

—
जनवरी 22, 2023

पुरानी पेंशन बहाली के लिए नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ द्वारा माननीय....

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, Himachal Sports Policy

हिमाचल को वर्ष 2025 तक देश का पहला हरित राज्य बनाने का लक्ष्यः मुख्यमंत्री

—
जनवरी 20, 2023

शिमला। सौर ऊर्जा की 500 मैगावाट क्षमता की परियोजनाएं स्थापित करने का....

कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण से 72 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए आदेश जारी :- अनुराग ठाकुर

कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण से 72 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए आदेश जारी :- अनुराग ठाकुर

—
जनवरी 19, 2023

हमीरपुर| कुश्ती संघ और फेडरेशन के अध्यक्ष पर लगे आरोपों को लेकर....

सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में ट्रक ऑपरेटरों ने किया 12 किलीमीटर का पैदल मार्च

सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में ट्रक ऑपरेटरों ने किया 12 किलीमीटर का पैदल मार्च

—
जनवरी 19, 2023

प्रजासत्ता ब्यूरो| हिमाचल में सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों के बीच उपजा....

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुनते हैं आम लोगों की आवाजः राहुल गांधी
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किया। कड़ाके की ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्दौरा के पास मनसेर टोल प्लाजा पर यात्रा का स्वागत किया। धुंध भरी सुबह में राज्य के मंत्रियों के साथ गांधी तेज गति से चलते नजर आए और इस दौरान पार्टी के उत्साही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चुनिंदा लोगों को ही सुरक्षा घेरे के भीतर आने की अनुमति दी गई है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी पार्टी नेताओं के अलावा लोगों, खासकर युवकों के साथ बातचीत करते नजर आए। यात्रा के दौरान इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र में 24 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा और मालोट गांव में गांधी एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। हालांकि पहले, हिमाचल प्रदेश से गुजरना भारत जोड़ों यात्रा के कार्यक्रम में नहीं था, लेकिन राज्य आने के लिए उसे इसमें शामिल किया गया।हिमाचल प्रदेश को यात्रा के कार्यक्रम में शामिल करने के लिए गांधी का शुक्रिया अदा करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की जीत पार्टी की नीतियों और सच की झूठ पर जीत है।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने हिमाचल प्रदेश में किया प्रवेश, सीएम सहित शामिल हुए कई नेता

—
जनवरी 18, 2023

कांगड़ा। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल....

Images 2 3

वित्त विभाग ने पुरानी पैंशन बहाली से संबंधित अधिसूचना को किया जारी

—
जनवरी 17, 2023

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गत 13 जनवरी को....