Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली पहुंची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कई मुद्दों पर की चर्चा

Himachal News

प्रजासत्ता ब्यूरो | 14 सितम्बर
Himachal News: मंडी की सांसद एवं हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश में भारी बारिश से हुए भूस्खलन की जानकारी दी व संगठन से जुड़े अनेक मुद्दों पर भी चर्चा भी की। उन्होंने संगठन का पूरा फीडबैक दिया और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों के बारे में भी बताया।

जानकारी के मुताबिक, प्रतिभा सिंह ने एक बार फिर हिमाचल कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं की एडजस्टमेंट की पर भी की है। प्रतिभा सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे से कहा कि अगर कर्मठ पार्टी कार्यकर्ताओं को जल्द सरकार में कोई जिम्मेदारियां दी जाती हैं, तो इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार होगा।

इसे भी पढ़ें:  राज्य विकास बजट 2021-22 के लिए 9405.41 करोड़ का प्रावधानः मुख्यमंत्री

बता दें कि प्रतिभा सिंह संसद के विशेष सत्र में भाग लेने दिल्ली गई हुई हैं। सत्र में वह हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान व राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का मामला उठाएंगी। उल्लेखनीय है कि प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को संसद के इस विशेष सत्र में भी जोर-शोर से उठाने की बात कही है। प्रतिभा सिंह इस बाबत हिमाचल से भाजपा के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को भी पत्र लिख चुकी हैं।

Himachal News: उद्योगों पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी बढ़ाना प्रदेश सरकार का गलत कदम

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now