साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal: हिमाचल के वीर सपूत सूबेदार मेजर पवन कुमार देश के लिए लड़ते हुए पूंछ में शहीद…

Himachal: हिमाचल के वीर सपूत सूबेदार मेजर पवन कुमार देश के लिए लड़ते हुए पूंछ में शहीद...
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर के वीर सपूत, सूबेदार मेजर पवन कुमार ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 9 मई 2025 को जम्मू के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में वे शहीद हो गए। सूबेदार पवन कुमार जम्मू कश्मीर के पुंछ में तैनात थे।

सेना की ओर से परिजनों को इसकी सूचना दी है। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इसकी पुष्टि की है। 25 पंजाब रेजीमेंट में तैनात पवन कुमार मात्र दो महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन देश की रक्षा में उन्होंने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा और सर्वोच्च बलिदान दे दिया।

पवन कुमार की पार्थिव देह को राजौरी लाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कल तक शहीद पवन की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंच सकती है।  पवन कुमार के परिवार में उनके माता-पिता , पत्नी,बेटा व बेटी है। उनकी शहादत की खबर मिलते ही शाहपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: मनरेगा योजना पर सरकार का बड़ा फैसला: एक पंचायत में केवल 20 कार्य, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला , मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  और अन्य नेताओं ने उनकी शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़त तनाव के चलते 9 मई 2025 को रात करीब 9:00 बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने बिना किसी उकसावे के जम्मू सेक्टर में भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) की चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले का BSF ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें पाकिस्तानी चौकियों और संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ। इसी गोलीबारी के दौरान सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद हो गए।

Join WhatsApp

Join Now