Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उत्तरी सिक्किम में तैनात हिमाचल के जवान की गोली लगने से मौत, आत्महत्या की आशंका

आत्महत्या

प्रजासत्ता|
भारतीय सेना की 8वीं मद्रास रेजीमेंट में तैनात हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला का रहने जवान रजत कुमार के अपने बैरक में मृत मिलने से सनसनी मच गई। मृतक जवान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के छोटो बही का रहने वाला था। आशंका जताई जा रही है कि जवान ने अपनी स्नाइपर रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक जवान उत्तरी सिक्किम के लाचुंग में तैनात था। हालांकि अभी आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सैनिक सीएफएन रजत कुमार भारतीय सेना की 8वीं मद्रास रेजीमेंट के जवान थे और उत्तरी सिक्किम के लंका, लाचुंग में तैनात थे। उन्हें बुधवार दोपहर को लाचेन के एक बैरक (बंकर) में मृत पाया गया। 29 वर्षीय जवान बटालियन की स्नाइपर टीम का हिस्सा थे और 10 फरवरी, 2023 से स्नाइपर फायरिंग प्रतियोगिता के लिए बंकर में थे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal ED Raid: कफ सिरप के अवैध कारोबार और धन शोधन से जुड़े मामले में हिमाचल समेत चार राज्यों में ईडी का छापा..!

पुलिस ने बताया कि फायरिंग प्रतियोगिता 14 फरवरी को समाप्त हुई। 15 फरवरी को कुमार को बैरक में तैनात किया गया और अन्य जवान फायरिंग रेंज से टार्गेट लेने गए थे। जब जवान वापस आए तो कुमार खून से लथपथ पड़े थे। जवानों ने उन्हें तुरंत एमआई रूम ले गए लेकिन चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आशंका जताई जा रही है कि रजत कुमार ने बैरक में अकेले होने पर अपनी स्नाइपर राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक स्नाइपर रायफल और खाली कारतूस बरामद किया गया है। लाचेन पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Entry Tax और फास्टैग को लेकर मचे बवाल पर CM सुक्खू ने स्थिति साफ की, कहा बॉर्डर के 5KM दायरे में रहने वालों को मिलेगा 'स्पेशल पास',
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now