साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal News: उद्योगों पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी बढ़ाना प्रदेश सरकार का गलत कदम

Himachal News: उद्योगों पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी बढ़ाना प्रदेश सरकार का गलत कदम
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला | 10, सितम्बर
Himachal News Update: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा उद्योगों पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी बढ़ाये जाने को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने अनुचित कदम बताते हुए कहा है कि ऐसा करने से प्रदेश में औद्योगिक विकास ठप्प हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले ही आपदा झेल रहे प्रदेश को आर्थिक तौर से मजबूत होने के लिए उद्योगों की आवश्यकता है किंतु सरकार के इस फैसले से उद्यमी सकते में हैं।

वीरेंद्र कंवर ने सरकार पर झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए सरकारी क्षेत्र में पांच लाख नौकरियां देने की गारंटी दी थी जबकि इस प्रकार उद्योगों पर अतिरिक्त कर लगा देने से उद्योग पलायन करेंगे व जो युवा इन उद्योगों में कार्यरत हैं वे भी बेरोजगार हो जाएंगे।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हमेशा ही उद्योगों को बढ़ाने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं जिससे हमारे युवाओं को रोजगार भी मिला है।

इसे भी पढ़ें:  Kalka-Shimla Heritage Track पर टॉय ट्रेन फिर से शुरू होने से पर्यटकों में उत्साह

Himachal News: प्रतिभा ने आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाने और विशेष आर्थिक पैकेज देने का पीएम मोदी से किया आग्रह

बड़ी खबर: नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क फायरिंग केस में 3 गिरफ्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले सीएम सुक्खू, त्रासदी पर भी की चर्चा

Himachal News: उद्योगों पर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी बढ़ाना प्रदेश सरकार का गलत कदम

Join WhatsApp

Join Now