साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सीएम सुक्‍खू ने हिमाचल के चारों सांसदों पर साधा निशाना, कहा आपदा को लेकर कितनी बार पीएम और गृहमंत्री से मिले

सीएम सुक्‍खू ने हिमाचल के चारों सांसदों पर साधा निशाना, कहा आपदा को लेकर कितनी बार पीएम और गृहमंत्री से मिले
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

पहली बार जिला सिरमौर के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के चारों सांसदों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी सांसदों और अपनी ही पार्टी की नेता प्रतिभा सिंह पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या चारों सांसदों ने राज्य में बारिश से हुई तबाही का मुद्दा दिल्ली में उठाया था। सीएम सुक्खू ने कहा कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कम से कम उन्हें फोन किया और राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी ल।

बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र की चांदनी पंचायत के अंबोन गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के चारों सांसदों को घेरा।

सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता के वोट लेकर संसद में पहुंचे हिमाचल के चारों सांसद बताएं कि वह प्रदेश में आई आपदा को लेकर कितनी बार प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले। हिमाचल के चारों सांसदों ने लोकसभा सत्र के दौरान कितनी बार हिमाचल में आई आपदा के लिए राहत की मांग को उठाया, यह भी बताएं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहां की प्रदेश में आई आपदा के समय यह नहीं देखना चाहिए कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है या भाजपा की।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: गृहमंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द, कोहरे के कारण नहीं हो सकी उड़ान

आपदा तो आपदा होती है केंद्र सरकार को प्रदेश की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 5 दशकों में कभी भी ऐसी आपदा प्रदेश में नहीं देखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार तो लोगों को घर द्वार पहुंचकर राहत सुविधा उपलब्ध करवा रही है। मगर प्रदेश के चारों सांसद दिल्ली में क्यों प्रदेश की आवाज नहीं उठा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह प्रदेश सरकार को आपदा राहत उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री से मिल चुके हैं। अब राहत उपलब्ध करवाना केंद्र सरकार का काम है।

Join WhatsApp

Join Now