Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी आगे, जल्द ऐसे करें अप्लाई

UPPSC PCS 2023: उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा में शामिल होने को इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यूपीपीएससी ने इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है।

इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख पहले 6 अप्रेल 2023 थी लेकिन अब इसे 10 अप्रेल कर दिया गया है। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी एक क्लिक में आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  UPSC CAPF Assistant Commandant recruitment 2024 : ग्रेजुएशन वालों के लिए निकली भर्ती, जानें डिटेल

परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों से प्रारंभिक परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स, भारत का इतिहास, विश्व भूगोल, आर्थिक मुद्दे, सामान्य मुद्दे, सामान्य विज्ञान आदि पर प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा की तारीख अभी अधिसूचित नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें:  MPGCL Recruitment 2023 बिजली विभाग में निकली बंपर भर्तियां

UPPSC PCS Exam 2023: योग्यता

यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

UPPSC PCS Exam 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

-आधिकारिक वेबसाइट – uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें और अप्लाई सेक्शन को चुनें।
-रजिस्टर करें और विवरण भरें।
-फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-डाउनलोड करें और संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

UPPSC PCS Exam 2023: रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें

इतनें पदों पर की जाएगी भर्ती

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में 173 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  UP Police Vacancy 2023-24: यूपी पुलिस में एसआई के पदों पर निकलीं भर्तियां
Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now