साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

आपसी बेहतर संवाद कारण ही सकारात्मक ऊर्जा का होता है जन्म

ह्दफ्झ
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अनिल शर्मा (फतेहपुर)
एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा व प्रैस क्लब फतेहपुर की टीम की संयुक्त बैठक मंगलवार को विश्राम गृह फतेहपुर में हुई जिसमे सर्वप्रथम एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा ने मीडिया से उपमंडल फतेहपुर की भौगोलिक परिस्थियों पर जानकारी हासिल की तो वहीं मीडिया के सज्जनों से सहयोग की भी अपील की, साथ ही कहा जनता से बेहतर संवाद कर जैसे प्रशासन उनकी समस्याओं को समय रहते सुलझा सकता है।

इसी तरह प्रशासन व मीडिया में बेहतर संवाद होने कारण भी कई समस्याओं का निपटारा किसी परेशानी के बिना हो सकता है। उन्होंने कहा हम सब को पहले इंसानियत के तौर पर एक दूसरे व प्रशासन द्वारा चलाई योजनाएं समय रहते पहुंचे इसके लिये मीडिया का बहुत बड़ा योगदान रहता है ।
वहीं मीडिया के सज्जनों ने भी प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया,साथ ही कहा प्रशासन को भी चाहिए कि प्रताड़ित व पीड़ित को समय रहते न्याय दिलवाए ताकि समाज में एक अच्छा सन्देश जा सके।

इसे भी पढ़ें:  गणपति विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से दरिया में डूबा युवक , रेस्क्यू टीम द्वारा दूसरे दिन शव बरामद

इस मौके पर क्लब चेयरमैन सिकन्दर मंगलोत्रा ,प्रधान जमात अली ,उपप्रधान अनिल शर्मा ,मनमोहन चंबियाल ,बलबिंद्र चंबियाल ,बिजय समियाल ,रबिन्द्र मैहरा ,बलजीत ठाकुर,अमन पठानिया चरणजीत बैद,अजय सिंह ,अनिल ठाकुर,कृष्ण शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Join WhatsApp

Join Now