साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

कांगड़ा के जवाली में पलटी HRTC की बस, आवारा पशुओं को बचाने से हुआ हादसा

कांगड़ा के जवाली में पलटी HRTC की बस, आवारा पशुओं को बचाने से हुआ हादसा
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कांगड़ा|
कांगडा जिला के भनेई में देहरा डिपो की नई बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। हादसे के वक्त बस में 25 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी अनुसार कांगड़ा के उपमंडल जवाली के भनई में सुबह लगभग 6.45 हिमाचल पथ परिवहन निगम की देहरा डिपो की बस अवारा पशुओं को बचाने के चलते पलट गई।

देहरा डिपो की यह बस पठानकोट-ठियोग रूट पर जा रही थी। हादसे के दौरान बस में लगभग 25 सवारियां थीं। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। बस में लगभग 25 सवारियां थीं। जिनको स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित वाहर निकाल लिया गया। जिन्हें मामूली चोटें आई हैं जबकि चालक-परिचालक भी सुरक्षित हैं।

बस के पलटने की आवाज सुनकर काफी लोग एकत्रित हो गए तथा सवारियों को बस से बाहर निकाला गया। वहीं कुछ लोगों ने घायल सवारियों का खुद मरहम पट्टी लगाकर उपचार किया। इसके दौरान इसकी सूचना पुलिस थाना ज्वाली को दी गई। पुलिस टीम ने मौका पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  Kangra News: पुलिस थाना रैहन का विधिवत उद्घाटन

हिमाचल के उपमुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया से जानकारी सांझा करते हुए बताया कि विभाग की तकनीकी टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद है।

Join WhatsApp

Join Now