साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पीटीसी दारोह में चली गोली: पिस्तौल के बैरल में फंसी थी गोली, निकालने की कोशिश में हुआ हादसा

mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कांगड़ा |
कांगड़ा जिले के पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज पीटीसी दरोह में सोमवार दोपहर आकस्मिक गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक एएसआई और एक कांस्टेबल घायल हो गया है. बताया गया है कि ट्रेनिंग के बाद पुलिस जवान अपनी बंदूक को साफ कर रहे थे।तभी अचानक बंदूक से गोली निकल गई।

गोली साथ खड़े एक एएसआई सहित अन्य एक जवान को लग गई है। हादसे के बाद दोनों घायलों को पालमपुर सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद एएसआई को टांडा रेफर कर दिया गया है। इस मामले पर पीटीसी दरोह के डीआईजी बिमल गुप्ता ने बताया कि नए रंगरूटों के प्रशिक्षण के दौरान हादसा हुआ है। नए रंगरूट फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे, तभी पिस्तौल के बैरल में गोली लग गई।

पीटीसी दरोह के हथियार विशेषज्ञ बैरल से गोली निकालने की कोशिश कर रहे थे कि तभी वह फट गया। गोली एक सिपाही के पैर में लगी और फिर पास में खड़े एक एएसआई के पेट में जाकर लग गई. इसमें वह घायल हो गए। दोनों घायलों को टांडा मेडिकल में स्थानांतरित कर दिया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर है।पुलिस के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू करा दी है। दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  चंबा-कांगड़ा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्कैल पर 3.5 पांच मापी गई तीव्रता

Join WhatsApp

Join Now