साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मनाली से धर्मशाला जा रही टूरिस्ट बस हुई हादसे का शिकार, 56 यात्री थे सवार

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कांगड़ा।
कांगड़ा के बैजनाथ में एक पर्यटक बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस मनाली से धर्मशाला जा रही थी। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ है। चालक सड़क पर मोड़ का अंदाजा लगाने में नाकाम रहा। इसके बाद यह हादसा हुआ।

हालांकि, गनीतम यह रही कि बस ज्यादा नीचे नहीं गई। बस में 56 टूरिस्ट सवार थे और गुजरात के रहने वाले हैं। दो टूरिस्ट घायल हुए हैं। हादसे के वक्‍त सभी यात्री बुरी तरह से सहम गए और बस को खाई की तरफ जाता देख चिल्‍लाने लगे थे।

इसे भी पढ़ें:  कांगड़ा के 35 मील के पास HRTC बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 27 लोग थे सवार

Join WhatsApp

Join Now