साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल: सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हिमाचल में सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान ने ये गोली अपनी ही सर्विस राइफ़ल से मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान राघविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, गांव किशनगढ़, जिला ऐटा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, जवान पठानकोट के ढांगू इलाके में तैनात था। हालांकि जवान की आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहे ये तो जांच का विषय है लेकिन फिलहाल के लिए इस संबंध में कोई जानकारी देने या कुछ कहने को तैयार नहीं है।

जवान की मौत के बाद पुलिस ने आत्महत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव और हथियार को भी कब्जे में ले लिया गया है जबकि उनके परिवार वालों को भी इत्तला कर दिया गया है।

इस संबंध में डमटाल थाना के प्रभारी ने बताया रास सवा दो बेज सेना अस्पताल पठानकोट से सूचना मिली थी कि सैनिक राघविंदर सिंह ने सर्विस राइफ़ल से खुद को गोली मार ली है। शव को पंचनामें के लिए नूरपुर अस्पताल लाया गयाय है। पुलिस ने आत्महत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  कांगड़ा: खेहर पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Join WhatsApp

Join Now