Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: एक माह में 92 अवैध मत्स्य आखेट के मामले पकड़े, 83,100 रुपये जुर्माना वसूला

Published on: 26 July 2025
Kangra News: एक माह में 92 अवैध मत्स्य आखेट के मामले पकड़े, 83,100 रुपये जुर्माना वसूला

Kangra News: हिमाचल प्रदेश में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट (मछली पकड़ने) पर दो महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध मत्स्य पालन विभाग द्वारा लगाया गया है और इसका उद्देश्य मछली प्रजनन के मौसम में मछली प्रजातियों की रक्षा करना है। इस दौरान मछली पकड़ना, परिवहन करना और बेचना गैरकानूनी है।

पौंग बांध के मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक,एस.के. बभौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत पौंग झील में मत्स्य प्रजनन का सीजन होने के कारण 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लगा हुआ है तथा मछली के अवैध शिकार को रोकने के लिए विभागीय टीमें दिन-रात झील की निगरानी कर रही हैं।

बभौरिया ने बताया कि 15 जुलाई तक इस एक माह में 92 मामले अवैध शिकार के पकड़े गए हैं और 83,100 रुपये जुर्माना वसूला गया है। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक, पौंग बांध, एस.के. बभौरिया ने बताया कि इस दौरान मछलियाँ प्रजनन कार्य करती हैं, जिस कारण झील में मछली के शिकार पर प्रतिबंध है।

उन्होंने कहा कि पौंग बांध में मछली की पैदावार बढ़ाने के लिए अब बरसात के दौरान लगभग 75 लाख मत्स्य बीज झील में डाले जाएँगे। उन्होंने कहा कि बंद सीजन में पंजीकृत मछुआरों को भी झील किनारे जाने के लिए अनुमति लेनी होती है।

उन्होंने लोगों और मछुआरों से अपील की है कि जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए झील किनारे न जाएँ। अगर जलाशय के पास कोई पाया जाता है, तो विभाग कार्रवाई करेगा।

Himachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News Updatehp newsHP News in HindiKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now