Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अब पंचायतों में वीडीसी व जिप सदस्यों को मिलेगी बैठने को कुर्सी

अब पंचायतों में वीडीसी व जिप सदस्यों को मिलेगी बैठने को कुर्सी

अनिल शर्मा|फतेहपुर
विकास खंड फतेहपुर के सभाहाल में सोमवार को नवनियुक्त ब्लॉक समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों की पहली बैठक खंड कार्यलय द्वारा बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता खुद खँड बिकास अधिकारी फतेहपुर राज कुमार समियाल ने की । इस मौके पर जहां बैठक में उपस्थित ब्लॉक समिति सदस्यों ने क्षेत्र में शौचालयों के निर्माण की जरूरतों पर विभाग का ध्यान केंद्रित करवाया तो वहीं पंचायतों में ब्लॉक समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों को पर्याप्त मान- सम्मान न मिलने पर उपस्थित ब्लॉक समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों ने चिंता प्रकट की ।

जिस पर खंड विकास अधिकारी फतेहपुर ने सभी पँचायत सचिवों को मौखिक निर्देश दिए कि बो ब्लॉक समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों को पर्याप्त मान-सम्मान देते हुए उन्हें बैठने के लिये कुर्सी भी उपलब्ध करवायें । तो वहीं इस मौके पर वीएमओ फतेहपुर आरके मैहता की उपस्थिति में हैल्थ एजुकेटर रजिंदर धीमान ने उपस्थित प्रतिनिधियों को स्बास्थ्य सबंधी जानकारियों से अवगत करवाया । वहीं बैठक से नदारद रहे कुछ विभागों के अधिकारियों ,कर्मचारियों के प्रति भी उपस्थित प्रतिनिधियों में रोष रहा ।

बता दें बैठक दौरान काफी विभागों के अधिकारी ब कर्मचारी उपस्थित नही हो पाए जिस कारण प्रतिनिधि अपने -अपने क्षेत्र की ज्यादातर समस्याओं को उन विभागों तक पहुचाने में असफल रहे। सभी प्रतिनिधियों व खंड विकास अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारों से आह्नान किया है कि वो खंड कार्यलय द्वारा बुलाई गई प्रतिनिधियों की बैठक में हिस्सा लेना सुनयश्चियत करें। ताकि प्रतिनिधि भी अपने क्षेत्र की समस्याओं के निपटान से लिये सबन्धित विभाग से निवेदन कर पाए ।

इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष निशा देवी उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जिला परिषद सदस्य शेर सिंह शेरा ,नैंसी दधोच,ब्लॉक समिति सदस्य संदेश कुमारी,तम्मना,निशा देबी सहित अन्य तो वहीं विभाग की तरफ से पँचायत निरीक्षक सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now